24 APRWEDNESDAY2024 2:44:53 PM
Nari

शाम की चाय के साथ खाएं लेमन बटर कुकीज

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 02 Apr, 2019 04:26 PM
शाम की चाय के साथ खाएं लेमन बटर कुकीज

कुकीज एक ऐसी चीज है जिसे खाना हर कोई पसंद करता है। चाय के समय या फिर कुछ खास पार्टीयों में या फिर पिकनिक में यह बच्चों से लेकर बड़ो तक हर किसी की पसंद होती है। आपने आमतौर पर बटर कुकीज, कोकोनट, बादाम जैसी कई तरह की कुकीज खाई होंगी, लेकिन क्या आपने कभी लेमन की कुकीज खाई है।

 

सामग्री

बटर- 100-125 ग्राम
शक्कर(पीसी हुई) - 1 कप 
मैदा- 2 कप 
जेस्ट- 2 लेमन
नींबू का रस- 1/2 टीस्पून
बेकिंग पाउडर- 1/4 टीस्पून 
ब्रॉउन शुगर- 3 टेबलस्पून
अंडा- 1

PunjabKesari

 

विधि

1. सबसे पहले एक बाउल में बटर और शक्कर को डालकर अच्छे से फेंट लें।
2. फिर इसमें अंडे फोड़कर मिलाएं।
3. अब इसमें मैदा, नींबू का जेस्ट, बेकिंग पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छे से गूंद कर इसका आटा तैयार कर लें।
4. आटे को फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें ताकि ये अच्छे से सेट हो जाए।
5. तय समय के बाद इसे निकालकर इसे कुकीज के शेप में बना लें।
6. इन्हें अब एक बेकिंग ट्रे पर रखकर ऊपर से थोड़ा लेमन जेस्ट और ब्रॉउन शुगर छिड़के।
7. माइक्रोवेव में रखकर 180 डिग्री पर 15-20 मिनट तक बेक करें।
8. तैयार है लेमन बटर कुकीज। ओवन से निकालकर गर्मागर्म खाएं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News