20 APRSATURDAY2024 2:29:32 PM
Nari

गांधी जी के इन 7 विचारों से जीवन में जरूर ले सीख

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 01 Oct, 2019 03:58 PM
गांधी जी के इन 7 विचारों से जीवन में जरूर ले सीख

सबके बापू कहलाने वाले महात्मा गांधी जी का पूरा जीवन ही अपने आप में एक स्कूल की तरह है। उनकी सोच व विचार आज भी उतने ही सार्थक है जितने कि वह तब थे। यदि आज हम उनके विचारों पर अमल करते है तो आप अपने जीवन को काफी हद तक सुखी बना सकते हैं। चलिए आज हम आपको गांधी जी के कुछ विचार बताएंगें जिससे आप अपने जीवन को सफल को बना सकते है। 

 

गांधी जी के 3 महत्वपूर्ण सूत्र 

1. सामाजिक गंदगी को दूर करने लिए झाडू का सहारा लें।
2. सामूहिक प्रार्थना को बल दे जिससे एकजुट होकर व्यक्ति जात-पात व धर्म की बंदिशों को खत्म कर सकें।
3. चरथा जो आत्मनिर्भर व एकता का प्रतीक माना जाने लगा था।

PunjabKesari,Nari,Mahatma Gandhi, Gandhi Jayanti 2019

सीखने की कोई उम्र नही

गांधी जी के अनुसार जीने की कोई उम्र नही होती है, जब जागो तब सवेरा होता है। इसलिए जब भी कुछ सीखने को मिले जरुर सीख लें। 

समय ही धन है 

भगवान ने सब को ही 24 घंटे दिए है, इसलिए अपना समय अनावश्यक चीजों में न लगा कर सही काम में इस्तेमाल करें। अपने साथ- साथ कोशिश करें की दूसरों का भी जीवन संवार लें। 

सदा रहे सकारात्मक 

जीवन में कभी भी खुद पर बदले की भावना को हावी न होने दें। जीवन में खुद भी तरक्की करें व दूसरों की तरक्की पर कभी भी मलाला न करें। 

सदैव रहे खुश 

हंसता हुआ चेहरा हर किसी को पसंद आता है। हंसने वाले चेहरे के साथ दुनिया हंसती हैं। अपनी छवि को अच्छा बनाए रखने के लिए हमेशा खुश रहें। 

PunjabKesari,Nari,Mahatma Gandhi, Gandhi Jayanti 2019

चरित्र रखे साफ 

कभी भी किसी भी व्यक्ति के कपड़े देखकर उसके व्यक्तित्व के बारे में सोच न बनाएं। व्यक्ति का असली आंकलन उसके व्यक्तित्व से करना चाहिए। 

दूसरों को व खुद को करें माफ 

गांधी जी का कहना है कि जो लोग कमजोर होते है वह कभी भी किसी को माफ नही करते है। माफ करना इंसान के मजबूत होने की निशानी होता है। जब आपके दिल व दिमाग पर किसी तरह का स्ट्रेस होगा वह आपकी शारीरिक सेहत पर भी असर करेगा। 

सहानुभूति

जो लोग दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते है व्यवहार के काफी अच्छे होते है। इतना ही नही उन्हें लोगों को समझने में काफी मदद मिलती है। आप दूसरों की कम आलोचना करते है।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News