24 APRWEDNESDAY2024 5:34:05 AM
Nari

जानिए! समय से पहले कैसे कम हो जाती है आंखों की रोशनी

  • Updated: 20 Feb, 2017 04:33 PM
जानिए! समय से पहले कैसे कम हो जाती है आंखों की रोशनी

सेहतः आंखे हमारे शरीर का सबसे जरूरी और सुंदर अंग है। आंखों से ही हम इस खूबसूरत दुनिया को देख पाते हैं। अक्सर देखा गया है कि बढ़ती उम्र में आंखों की रोशनी सेहतःकम हो जाती है और लोगों को चश्मों की मदद लेना पड़ती है लेकिन आज के बदलते लाइफस्टाइल की वजह से उम्र से पहले ही आंखों की रोशनी कम हो जाती है। वैसे तो इसकी बहुत-सी वजह है पर हम आपको 6 मुख्य कारण बताएंगे जिससे आंखों की रोशनी कम हो जाती है।

1.कम्प्यूटर और फोन का ज्यादा इस्तेमाल
आजकल ऑफिस,स्कूल या बच्चों के प्रोजेक्ट वर्क ही क्यों न हो, हर जगह पर कम्प्यूटर का ही इस्तेमाल किया जाता है। लगातार कई घंटों तक कम्प्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल करने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। इससे आंखों की रोशनी कम होनी शुरू हो जाती है। बच्चों मां-बाप से आंखें चुराकर कई घंटों तक मोबाइल पर गेम्स खेलते रहते हैं। इनकी तेज रोशनी से समय से पहले ही आंखों की रोशनी कम हो जाती है और चश्में तक लग जाते हैं। छोटी उम्र में ही आंखें खराब होने का कारण मोबाइल और कम्प्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल करना है। 

2. कांटैक्ट लैंस का ज्यादा उपयोग
फैशन के दौर में कुछ लड़के-लड़कियां आंखों पर अलग-अलग तरह के लैंस लगाते हैं। इनकी सफाई ठीक तरह से न होने से आंखों की रोशनी पर इसका बुरा असर पड़ता है। जिससे मिट्टी के छोटे-छोटे कण आंखों में चले जाते हैं। जिसकी वजह से आंखों में खुजली होने लगती है और धुंधला-पन आ जाता है। अगर आप भी लैंस का इस्तेमाल करते हैं तो इनको रोजा़ना साफ करके ही पहनना चाहिए। कोशिश करें की इनको थोड़ी देर बाद निकाल दें। 

3. कार्नियां में स्क्रैच
कई बार आंखों में खुजली होने के कारण हम उन्हें हाथों से मलते हैं। जिससे आंखों की कार्नियां मतलब सफेद भाग में स्क्रैच आ जाते हैं। इससे आंखें लाल हो जाती है और उनमें चुभन होने लगती है। जिससे हमें काफी परेशानी होती है। ऐसे में हमें अपनी आंखों में साफ पानी की छींटे मारने चाहिए। अगर फिर भी आंखें ठीक न हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

4. गर्भाधारण के दौरान
अक्सर देखा गया है कि कुछ औरतों में प्रैग्नेंसी के दौरान आंखों की समस्या हो जाती है। इस दौरान उनकी आंखों में धुंधला-पन आ जाता है और आंखें ड्राई हो जाती हैं।ऐसा हार्मोनल बदलाव के कारण होता है। कई बार डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं को चश्मा भी लग जाता है।

5.डायबिटीज और ब्लड प्रैशर 
कई लोग जिन्हें डायबिटीज या ब्लड प्रैशर की समस्या होती है उनकी आंखों की रोशनी कम हो जाती है। इन रोगोें में कई बार आंखों में जलन और पानी निकलने की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

6. ग्लूकोमा
ग्लूकोमा को काला मोतिया भी कहते हैं। इस समस्या में आंखों की रोशनी बहुत कम हो जाती है। वैसे तो यह समस्या 50 से 60 साल के उम्र के लोगों को होती है लेकिन छोटी उम्र में भी यह परेशानी आ सकती है। कई बार लगातार आंखों में से पानी निकलने के कारण इनमें प्रैशर बढ़ जाता है। जिससे ऑप्टिक नर्व खराब हो सकती है। इसलिए थोड़े समय बाद आंखों का चेकअप जरूर करवाते रहना चाहिए।


 

Related News