एंकलेट्स यानी की पायल का ट्रैंड हमेशा से ही रहा है। दादी हो या नानी हर किसी ने अपने पैरों में पायल पहनी है। ये सुहागन की निशानी भी मानी जाती है। पहले के जमाने में कवेल सोने, चांदी की पायल देखने को मिलती थी। मगर अब मार्किट में आपको कई तरह के पायल डिजाइन मिल जाएंगे। आइए देखते हैं कुछ लेटेस्ट पायल के डिजाइन्स।
वो जमाने गए जब महिलाएं भारीभरकम पायल पहनती थी। अब मार्किट में बारीक पायल आ गई हैं। यह इन दिनों बहुत ट्रेंड में है। इसी तरह पटाका, जुगनी, कमली, जोगन लिखे हुए और भी अच्छा कलेक्शन मार्केट में मौजूद हैं।
आप चाहें तो अपनी मर्जी से पायल पर कुछ भी लिखवा सकते हैं। ये पायल देखने में बहुत स्टाइलिश लगती है।
आप क्यूट डिजाइन्स वाली पायल भी ले सकते हैं। इस तरह की पायल आपको क्यूट और स्टाइलिश लुक देंगी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP