पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता का आज जन्मदिन है। वह आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। लारा ने 2003 में फिल्म अंदाज से बॉलीवुड में एंट्री की थी। वह अपनी हॉट फिगर की वजह से लाखों लोगों के दिल पर राज करती हैं। लारा जैसी फिट बॉडी पाने की चाहत हर लड़की की होती है। चलिए आज हम आपको लारा के जन्मदिन पर उनकी फिट बॉडी का राज बताते है।
लारा का कहना है कि उनकी फिटनेस का राज है योग। वह हफ्ते में 5 दिन जमकर वर्कआउट करती है। उनके वर्कआउट में कर्डियों और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल है। वह पिछले 12 सालों से योग का अभ्यास कर रही है। इसके अलावा वह खुद को फिट रखने के लिए स्वीमिंग का सहारा लेती है। लारा नाश्ते में दलिया, अंड़ा, फल और फ्रेश जूस लेती है।
लंच की बात करें तो वह 3 रोटियों के साथ हरी सब्जियां और सलाद शामिल करती है। शाम के नाश्ते में वह फूट्स और मेवों लेती है। इसके अलावा वह रोजाना 6 से 8 गिलास पानी पीती हैं। ग्लोइंग स्किन की बात करें तो वह अलसी के तेल का इस्तेमाल करती हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP