23 APRTUESDAY2024 10:04:20 AM
Nari

इन 2 हार्मोन्स की कमी के कारण नहीं हो पाता बच्चे का मानसिक विकास

  • Updated: 23 May, 2018 03:16 PM
इन 2 हार्मोन्स की कमी के कारण नहीं हो पाता बच्चे का मानसिक विकास

बच्चे के शारीरिक विकास के लिए जिस तरह खान-पान का विशेष ध्यान दिया जाता है उसी तरह उनके मानसिक विकास के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत होती है ताकि बच्चे का मानसिक विकास भी सही ढंग से हो सकें। बच्चों को कुछ बीमारियां जन्मजात होती है, जिसका असर बच्चों का जन्म होते ही दिखाई देने लगता है। बच्चे की लंबाई कम होने से लेकर उसका मानसिक विकास न होने तक हार्मोन्स में इम्बैलेंस जिम्मेदार होते हैं। हार्मोन्स का इम्बैलेंस मां के गर्भ में ही होने लगता है। अगर इसका ख्याल रखा जाए तो यह समस्या ही नहीं होगी। इसके अलावा बच्चे के  मानसिक विकास के लिए उसे ऐसा आहार दें, जिससे उसका दिमाग तेजी से काम करें। आज हम आपको ऐसे 2 हार्मोन्स के बारे में बताएंगे, जिसकी कमी होने पर बच्चे का दिमाग कमजोर हो जाता है।

1. थायरॉइड हार्मोन 
यह हार्मोन हमारे शरीर में मेटाबोलिज्म को कंट्रोल में रखता है। इसकी कमी होने पर बच्चे का मानसिक विकास नहीं हो पाता। समान्य तौर पर बच्चे के दिमागी विकास 2 साल से होना शुरू हो जाता है। अगर इसकी कमी हो जाएं तो बच्चे का मानसिक विकास रूक जाता है। अगर इसकी कमी 3 साल के बाद होती है तो बच्चे की लम्बाई और अन्य शारीरिक विकास में मुश्किल होती है और इससे शरीर को नुकसान होने लगता है।   

थायरॉइड हार्मोन के लक्षण 
बच्चे को जन्म के समय से ही इसकी कमी होने पर इसके लक्षण दिखने लगते हैं। बच्चे को हाइपोथायरॉइडिज्म की समस्या होने पर नाभि का फूलना, कब्ज, लंबे समय तक पीलिया जैसी बीमारी होने लगती है। इस समस्या के होने पर आप बच्चे का टी-3, टी-4, टीएसएच टेस्ट करवा कर इसका इलाज करा सकते हैं।

2. ग्रोथ हार्मोन 
इस हार्मोन की कमी होने पर बच्चे का पूरी तरह से शरीरिक विकास नहीं हो पाता। बच्चा अपनी उम्र से छोटा नजर आता है। इसके अलावा इस हार्मोन की कमी होने पर  ब्लड में शुगर की कमी, लंबे समय तक पीलिया, कम लंबाई आदि समस्याएं देखने को मिलती है।   

ग्रोथ हार्मोस की जांच 
इस हार्मोन को तरह से चैक किया जाता है एक स्टीम्यूलेटेड द्वारा और दूसरे एमआरआई व म्यूटेशन एनालिसिस द्वारा। इसका रिपोर्ट देख कर ही इसका उपचार किया जाता है।

बच्चे को मानसिक  विकास के लिए खिलाएं ये चीजें

1. दही
बच्चे के दिमाग को तेज करने से लिए उसे दही का सेवन करवाएं। इससे यह बच्चे के दिमाग को तुरंत सिगनल लेने और उस पर प्रतिक्रिया करने की क्षमता को बढ़ाता है। बच्चे को रात को दही न खिलाएं। यह दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है।

2. मछली
नॉन वेज खाने के शौकीन बच्चों को मछली खिलाएं। इससे बच्चे को अधिक मात्रा में विटामिन डी और ओमेगा-3 मिलेगा। यह बच्चे को भूलने की बीमारी से बचाते हैं।

3. स्‍ट्रॉबेरी और ब्‍लूबेरी 
इन में एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जो दिमाग के विकास करने से मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से बच्चे का दिमाग तेजी से काम करता है।

4.  ड्राई फ्रूट्स 
बच्चे का दिमाग तेज करने के लिए आप उन्हें दूध में ड्राई फ्रूट्स मिला कर दें। इसके अलावा रात को बादाम भिगो कर सुबह बच्चे को इसका सेवन करवाएं।   

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News