18 APRTHURSDAY2024 10:54:52 AM
Nari

सुशांत के लिए कृति ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- पहले तुम्हारे लिए लड़े अब आपस में लड़ रहे

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 18 Sep, 2020 06:15 PM
सुशांत के लिए कृति ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- पहले तुम्हारे लिए लड़े अब आपस में लड़ रहे

सुशांत के निधन के बाद बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टर से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उनके शेयर किए गए पोस्ट फैंस को भी काफी पसंद आते हैं। हाल ही में कृति ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक पोस्ट शेयर की है। जिसे सुशांत से जोड़ कर देखा जा रहा है।

PunjabKesari

कृति ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'पहले वे आपके लिए लड़ते हैं फिर वे एक-दूसरे के साथ लड़ने लगते हैं। अब यह सिर्फ आपके बारे में  नहीं है। अब यह उनके लिए हो गया है और शायद यह हमेशा उन्हीं के लिए था।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon) on Sep 17, 2020 at 7:14am PDT

 

इससे पहले भी कृति ने एक पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा था, 'यह किसी के खिलाफ नहीं है! कभी-कभी चीजें इतनी सरल होती हैं तो कभी-कभी लाइनों के बीच वास्तव में कुछ भी नहीं होता है! मैं लिखती हूं क्योंकि मुझे अपने विचारों को कलमबद्ध करना पसंद है। आप जो व्याख्या करते हैं वह वास्तव में आप पर निर्भर करता है, न कि मुझपर।' 

 

वहीं अगर बात करें कृति के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में उनकी बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते एक फोटो वायरल हुई थी। जो उनकी आने वाली फिल्म मिमी के शूटिंग के समय की थी। इस फिल्म के लिए कृत ने 15 किलो अपना वजन बढ़ाया है।

Related News