20 APRSATURDAY2024 2:02:30 PM
Nari

Kartik Maas: जानिए इस पवित्र माह में क्या करना चाहिए और क्या नहीं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Oct, 2021 06:03 PM
Kartik Maas: जानिए इस पवित्र माह में क्या करना चाहिए और क्या नहीं

20 अक्तूबर 2021, दिन गुरुवार से कार्तिक मास का आरंभ हो रहा है। इस पूरे माह भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दौरान जप, तप, व्रत, दान, दीप दान आदि करने से समस्त देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र मास दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं कार्तिक मास में क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए...

PunjabKesari

ऐसा करना शुभ

 

चावल का दान

कार्तिक के पवित्र मास में दान-पुण्य का विशेष महत्व माना गया है। इस दौरान चावल का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे चन्द्रदोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही चन्द्र ग्रह शुभफल प्रदान करता है। इसके साथ ही जरूरतमंदों, गरीबों व ब्राह्मणों कपड़ा, अन्न, दक्षिणा दान करना भी शुभ माना जाता है।

शिवलिंग पूजा

इस पूरे माह शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद व गंगाजल मिलाकर चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे भगवान शिव की असीम कृपा मिलती है।

PunjabKesari

द्वार श्रृंगार और पूजा करना शुभ

कार्तिक मास को बेहद ही शुभ मास माना गया है। ऐसे में इस दौरान घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों से तैयार तोरण लगाएं।

उपहार दें

इस मास में अपनी पत्नि या घर की किसी छोटी बच्ची को कोई उपहार दें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
 
रंगोली बनाएं

किसी शुभ अवसर की तरह इस पवित्र मास में भी घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं। कहा जाता है कि इससे नवग्रह प्रसन्न होते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। रंगोली से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

PunjabKesari

तुलसी की पूजा

इस पूरे महीने में तुलसी को जल चढ़ाने व दीया जलाना शुभ माना जाता है। तुलसी श्रीहरि की अतिप्रिय है। ऐसे में तुलसी पूजा करने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की असीम कृपा मिलती है।
 
ऐसा करने से बचें

- शादीशुदा व्यक्ति कार्तिक मास में शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से चन्द्रमा के दुष्प्रभाव सहना पड़ सकता है।

- इस पवित्र मास में मांसाहार, शराब आदि तामसिक भोजन से परहेज रखना चाहिए।

- इस दौरान बैंगन, दही, करेला और जीरा भी नहीं खाना चाहिए। मगर इस माह में मूली खाना फायदेमंद माना जाता है।

PunjabKesari

- इसके अलावा कुछ दाल खानी भी मना होता है। इस दौरान उड़द, मूंग, मसूर, चना, मटर, राई आदि खाने की मनाही होती है। ऐसे में इन्हें खाने से बचना चाहिए।

 

 

Related News