25 APRTHURSDAY2024 12:33:54 PM
Nari

जानिए आपके फेवरेट स्टार्स बैग में रखना नहीं भूलते कौन-सी चीज?

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 15 Apr, 2019 10:35 AM
जानिए आपके फेवरेट स्टार्स बैग में रखना नहीं भूलते कौन-सी चीज?

लड़का हो या लड़की घर से बाहर निकलते समय हर कोई स्किन से जुड़ी चीजें अपने पास जरूर रखते है जैसे कि सनस्क्रीन या शेड्स। वैसे ज्यादातर यह आदत लड़कियों में देखी जाती हैं। लड़कियों के पर्स में ऐसी कई चीजें होती हैं जिसके बिना वह घर से बाहर नहीं निकलती। बता दें कि आम लोग ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी ऐसा ही करते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपके फेवरेट स्टार्स कौन-सी चीज को हमेशा अपने पास रखते हैं। 

1. सोनम कपूर

सबसे पहले बात करते हैं फैशनिस्ता सोनम कपूर की। सोनम जहां भी जाए वह अपने साथ बायो ऑयल जरूर रखती है। स्किन ड्राई होने की वजह से वह इसका इस्तेमाल मॉइचराइजर की तरह करती है। इससे उनकी स्किन हाइड्रेट रहती है।

2. रणवीर सिंह

अपने अलग स्टाइल के लिए फेमस रणवीर कभी भी अपनी fedoras के बिना घर से बाहर नहीं निकले। 

3. आलिया भट्ट 

एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा अपने साथ Maybelline Baby Lip Balm रखती हैं। वह बिना लिप बाम के कही नहीं जाती। 

4. टाइगर श्रॉफ

फिटनेस फ्रीक टाइगर श्रॉफ अपने साथ हमेशा प्रोटीन शेक रखते है। अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए वह इसे कभी भी मिस नहीं करते।  

5. शाहरुख खान

शाहरुख खान एविएटर के बहुत बड़े फैन है। वह बिना इसके घर से बाहर नहीं निकलते। 

6. कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ अपनी स्किन के लिए लॉरियल ब्रांड के प्रोडक्ट्स यूज करती है। वह अपने पास हमेशा लॉरियल पेरिस 6 ऑयल- नॉरिशिंग एक्स्ट्रा ऑर्डनरी ऑयल रखती है। उनकी मेकअप किट में कई ब्यूटी  ऑयल्स शामिल है। 

7. वरुण धवन

जुड़वा 2 एक्टर वरुण धवन को फोटोग्राफरी का बहुत शौक है। वह अपने पास हमेशा कैमरा रखते है। 


 

Related News