25 APRTHURSDAY2024 8:24:36 AM
Nari

जानिए, क्या कहता है आपका बर्थ डे आपकी पर्सनेलिटी के बारे में?

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 25 Aug, 2019 03:20 PM
जानिए, क्या कहता है आपका बर्थ डे आपकी पर्सनेलिटी के बारे में?

अक्सर राशि या बर्थडेट से आप अपने स्वभाव का अनुमान लगाती है। पर क्या आप जानते है कि जन्म वाला दिन भी किसी के पर्सनेलिटी के बारें में बहुत कुछ बता सकता है।हर दिन का अपना खास महत्व होता है और हर कोई अपने जन्म वाले दिनों से प्रभावित होता है। चलिए आपको हम हफ्ते के सातों दिन जन्मी लड़कियों के स्वभाव के बारें में कुछ राज बतातें है। 

सोमवार को जन्मी लड़कियां 

सोमवार के दिन जन्मी लड़कियां बहुत ही समझदार और सेंसिटिव होती है। यह हर किसी का ख्याल रखती है। इन्हें झगड़ा करना बिलकुल पसंद नहीं है।इनकी समझदारी सबका दिल जीत लेती है। यह अपने पार्टनर से बहुत प्यार करती है। 

PunjabKesari

मंगलवार को जन्मी लड़कियां 

मंगलवार के दिन जन्मी लड़कियां एक्टिव होती है। यह हर काम को करने की जल्दी मचाती है। मगर इनकी यह अदा सबको पसंद आ जाती है। अगर सब कुछ इनके प्लान के हिसाब से नहीं हुआ तो यह बहुत जल्दी अपना आपा खो देती  है। 

बुधवार को जन्मी लड़कियां 

PunjabKesari

बुधवार के दिन जन्मी लड़कियां बहुत सवाल पूछती है। इनकी मासूमियत सबको अपने दिल में जगह बनाने के लिए मजबूर कर देती है। यह किसी को भी आसानी से पसंद नहीं करती। यह अपना पूरा समय ले कर किसी को अपना दिल देती है। 

वीरवार को जन्मी लड़कियां 

वीरवार के दिन जन्मी लड़कियां जन्म से ही लीडर होती है। उन्हें हर परेशानी का हल अच्छी तरह से पता होता है। वो काफी पॉजिटिव रहने वालों में से होती है। उन्हें अपने प्रियजन पर पूरा भरोसा होता है। 

शुक्रवार को जन्मी लड़कियां 

शुक्रवार के दिन जन्मी लड़कियां बहुत ही क्रिएटिव होती है। इनका काम करने का अंदाज बहुत अलग होता है। यह अपने पार्टनर को अपनी बात रखने की पूरी आजादी देती है। इनका रोमांटिक स्वभाव इनके रिलेशनशिप को हमेशा खुशनुमा बनाए रखता है। 

शनिवार को जन्मी लड़कियां 

PunjabKesari

शनिवार के दिन जन्मी लड़कियां स्वभाव से झगड़ालू होती है। मगर इनका हर काम को सलीके से करने का तरीका बहुत ही अच्छा होता है। इसीलिए उन्हें परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। इस वजह से उनकी हर किसी से उम्मीदे बढ़ जाती है और वो अक्सर दूसरों से निराश हो जाती है। 

रविवार को जन्मी लड़कियां

रविवार के दिन जन्मी लड़कियां कम बोलती है लेकिन जब भी बोलती है लोगों का दिल जीत लेती हैं। इन्हे कला, साहित्य, शिक्षा और परामर्श के क्षेत्र में सफलता आसानी से मिलती है। परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ इनका रिश्ता काफी मजबूत होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News