19 APRFRIDAY2024 1:11:47 PM
Nari

World Brain Tumor Day: आखिर क्या है यह बीमारी, जानिए इसके शुरुआती लक्षण

  • Updated: 08 Jun, 2018 01:42 PM
World Brain Tumor Day: आखिर क्या है यह बीमारी, जानिए इसके शुरुआती लक्षण

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण क्या हैं : कामकाज की भागदौड़ में सिर दर्द रहना तो आम बात है लेकिन अगर इसका दर्द हद से ज्यादा हो तो यह ब्रेन ट्यूमर का लक्षण हो सकता है। इस समस्या का इलाज अगर समय पर न किया जाए तो यह जानलेवा हो सकती है। इस खतरनाक बीमारी की पहचान समय पर न होेने पर इंसान अंदर-ही-अंदर मौत की ओर चला जाता है। आइए जानिए ब्रेन ट्यूमर क्या है और इसके होने पर शरीर में क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं और इसका इलाज कैसे किया जा सकता है?



1. ब्रेन ट्यूमर क्या है?
ब्रेन ट्यूमर दिमाग में असामान्य कोशिकाओं का संग्रह है। खोपड़ी के अंदर असामान्य कोशिकाओं की वृद्धि समस्या का कारण बन सकती है। ब्रेन ट्यूमर कैंसरयुक्त और कैंसररहित होता है। जब ये ट्यूमर बढ़ते हैं तो दिमाग के अंदर दबाव बढ़ जाता है जो दिमाग में क्षति पैदा करता है और यह जीवन को खतरे में डाल सकता है। ब्रेन ट्यूमर बच्चों और बड़ों दोनो को हो सकता है। 



2. ब्रेन ट्यूमर के लक्षण 
इस समस्या के होने पर सिर में न बर्दाशत करने वाला सिर दर्द होता है, साथ ही में उल्टी आने लगती है। यह सिरदर्द सुबह के समय सबसे ज्यादा होता है।  
सिर दर्द होने के साथ हाथों-पैरों में कमजोरी महसूस होती है।
बोलने, देखने और सुनने में मुश्किल होती है। 
भूलने की आदत पड़ सकती है।



3. ब्रेन ट्यूमर के लिए होते हैं ये टेस्ट
इसकी जांच लेने के लिए शारीरिक और तंत्रिका तंत्र का विस्तृत परीक्षण किया जाता है। डॉक्टर यह देखने के लिए एक परीक्षण करते हैं कि आपके क्रेनियल नर्व सही हैं या नहीं। यह नर्व दिमाग से उत्पन्न होती है। इसके अलावा इसके लिए सीटी स्कैन, एमआरआई, एंजियोग्राफी या सिर की बॉयोप्सी आदि की जा सकती है।



4. ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज
इसके इलाज के लिए सर्जरी, रेडिएशन, कीमोथेरेपी जैसे पारंपरिक तरीकों का उपयोग किया जाता है। न्यूरोनेविगेशन तकनीक ट्यूमर को हटाने में कहीं ज्यादा सक्षम बनाती है। यह तकनीक जीपीएस के समान है। इसके सही उपचार और रोगी की जिंदगी बचाने के लिए समय रहते डॉक्टर से तुरंत इलाज करवाएं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News