19 APRFRIDAY2024 1:02:32 AM
Nari

अंडा सही हैं या खराब, इन तरीकों से करें जांच

  • Updated: 20 Mar, 2017 05:50 PM
अंडा सही हैं या खराब, इन तरीकों से करें जांच

सेहत : अंडे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ज्यादातर लोग नाश्ते में अंडे खाना पसंद करते हैं इसलिए वह एक साथ मार्किट से दर्जन अंडे खरीदकर फ्रिज में रख देते हैं। वैसे तो फ्रिज में रखे अंडे जल्दी खराब नहीं होते लेकिन कई बार ज्यादा गर्मी के मौसम में बाजार से ही खराब अंडे मिलते हैं जिन्हें देख कर पता नहीं लगाया जा सकता। खराब अंडे खाने से सेहत को काफी नुकासन पहुंचता है। ऐसे में अंडों की पहचान करना बहुत जरूरी है।

1. ठंडा पानी
अंडे की पहचान करने के लिए उसे ठंडे पानी के कटोरे में डालें। पानी की मात्रा इतनी होनी चाहिए कि अंडा उसमें अच्छे से डूब जाए। अगर अंडा पानी में डूब जाता है तो समझें कि वह ठीक है और खाने लायक है। खराब अंडा पानी के ऊपर तैरने लगता है और खाने में सुरक्षित नहीं होता। इसे तुरंत फैंक देना चाहिए। 

2. हिलाकर देखें
अंडे को अपने कान के पास लाकर हिलाएं। अगर इसमें से आवाज आती है तो यह अंडा खराब है। सही अंडे को हिलाकर देखने पर उसमें से कोई आवाज नहीं आती और वह खाने में एक दम सुरक्षित है।

3. तोड़कर देखें
अंडे को तोड़कर भी इसकी जांच की जा सकती है। एक प्लेट में अंडे को तोड़ें अगर इसका पीला भाग एक दम गोल है और सफेद हिस्सा भी प्लेट में ज्यादा फैला नहीं तो समझें अंडा खाने लायक है। इसके अलावा खराब अंडे का योक फैला हुआ और सफेद भाग पानी की तरह होता है। 

4. अलग तोड़ें
अंडों की सब्जी बनाने के लिए हमेशा इन्हें एक-एक करके तोड़ें। कई बार सही अंडों में एक खराब होने की वजह से सारे अंडें फैंकने पड़ते हैं। ज्यादा खराब अंडे की बदबू से भी पता चल जाता है कि वह खाने लायक नहीं है।

5. खून के दाग
कई बार अंडा तोड़ने पर उसमें ब्लड स्पॉट नजर आते हैं। कुछ लोग उसे खराब समझ कर फैंक देते हैं लेकिन यह अंडा एक दम ठीक होता है और खाने में सुरक्षित होता है। पकाने के बाद यह ब्लड स्पॉट खत्म हो जाते हैं।
 

Related News