20 APRSATURDAY2024 3:48:03 PM
Nari

सही समय पर पीएंगे पानी तभी मिलेगा फायदा

  • Updated: 06 Jan, 2017 01:53 PM
सही समय पर पीएंगे पानी तभी मिलेगा फायदा

पानी पीने का सही समय : पानी शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिनभर कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है। पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद तो है लेकिन तब जब इसे सही समय पर पीया जाए। अगर पानी आप गलत समय पर पीते हैं तो ऐसे में आपके शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है। जानिए पानी पीने का सही समय क्या है।

 

 

1. सुबह उठकर बासी मुंह पानी का सेवन जरूर करें। बासी मुंह पानी पीने से अंदरूनी अंग सारे एक्टिव होते हैं।


2. खाना खाने के हमेशा आधे घंटे पहले और आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए। इससे पाचन सही रहता है।


3. एक्सरसाइस करते समय 10 मिनट पहले पानी का जरूर सेवन करें। क्योंकि पहले पानी का सेवन करने से बॉडी को भरपूर एनर्जी मिलती है।


4. जिन्हें हाई ब्लड प्रैशर की समस्या है ऐसे में उन लोगों को नहाने से 1 घंटा पहले पानी पीना चाहिए। इससे ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है।


5. खाना खाते समय भी बीच-बीच में 1-2 घूंट पानी का जरूर सेवन करें। ऐसा करने से खाना जल्दी पचता है।

 

यह भी पढ़े:जब दिखने लगे ये संकेत तो शरीर में है पानी की कमी

 

6. जब भी आप किसी टैंशन में हो या फिर किसी भी तरह का तनाव हो तो उस दौरान 1 गिलास पानी का जरूर सेवन करें। पानी पीने से आप काफी आरामदायक महसूस करेंगे।


7. इसके अलावा जब भी आप नाश्ता करने जा रहे हो तो उससे पहले आप 2 गिलास पानी जरूर पीएं। क्योंकि इससे पेट आपका पहले से ही भरा होगा और आप मोटापे को भी कंट्रोल में रख सकते हैं।

 

 

Related News