19 APRFRIDAY2024 11:56:57 AM
Nari

जानिए, किन कारणों से चेहरे पर पड़ जाती है झाइयां

  • Edited By Meenu bala,
  • Updated: 05 Jul, 2018 12:46 PM
जानिए, किन कारणों से चेहरे पर पड़ जाती है झाइयां

गोरी और साफ स्किन पर अगर झाइयां पड़ जाएं तो खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है। त्वचा पर एक बार झाइयां पड़ जाने पर इसे हटाना मुश्किल हो जाता है। लड़कियों की स्किन ज्यादा सेंसटिव होने के कारण इस समस्या की जल्दी शिकार हो जाती है। लड़कियां इस समस्या का कारण जाने बिना ही इसे छुपाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स, घरेलू उपाय और स्किन ट्रीटमेंट यूज करती है, जिसके कारण उसे फायदा नहीं मिलता। आज हम आपको झाइयां पड़ने के कारण बताएंगे, जिसे ध्यान में रखते हुए आप इसका ट्रीटमेंट करवा कर इस समस्या से छुटकारा पा सकेंगी।

1. तेज धूप 

PunjabKesari
तेज धूप के संपर्क में आने से केवल स्किन पर टैनिंग की समस्या ही नहीं झाइयों की समस्या भी हो सकती है। शरीर की कोशिकाओं में मेलेनोसाइटिस के एक्टिव होने पर मेलानिन हार्मोन की संख्या बढ़ जाती है जो त्वचा पर झाइयों की समस्या बढ़ाने लगता है। इसलिए स्किन को तेज धूप में सीधे संपर्क में आने से बचाना चाहिए।

2. हार्मोन्स में बदलाव
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह बदलाव होते हैं। इन दिनों महिलाओं के हार्मोन्स में काफी परिवर्तन होता है, जिसके कारण उनके चेहरे पर झाइयां पड़ जाती है। महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान मेलानिन हार्मोन बढ़ जाता है, जो त्वचा पर झाइयों का कारण बनता है। हार्मोन्स का संतुलन बनाएं रखने के लिए रास्पबेरी, अश्वगंधा का सेवन करें।

3. डिप्रेशन के कारण

PunjabKesari
तनाव होने पर केवल हैल्थ प्रॉब्लम्स ही नहीं बढ़ती साथ ही स्किन प्रॉब्लम भी होने लगती है। इसके दौरान चेहरे पर झाइयां पड़ जाती है। तनाव होने पर शरीर में मेलानिन हार्मोन बढ़ जाता है। इसलिए झाइयों को ठीक करने के लिए पहले तनाव को कम करने कोशिश करनी चाहिए। 

4. स्किन डैमेज होने पर
जब भी स्किन डैमेज होती है तो स्किन इंफ्लेमेंट्री रिएक्शन करती है। इससे मेलासाइटिस कोशिकाएं सक्रिय हो जाती है और शरीर में मेलानिन का स्तर बढ़ जाता है जो झाइयों की समस्या बढ़ा देता है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News