19 APRFRIDAY2024 7:52:52 PM
Nari

क्या आपका जन्म हुआ है रविवार को तो जानिए अपने अंदर की खूबियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 Jan, 2021 01:52 PM
क्या आपका जन्म हुआ है रविवार को तो जानिए अपने अंदर की खूबियां

किसी भी व्यक्ति पर उसकी राशि, जन्म की तारीख व दिन का बहुत प्रभाव पड़ता है। इससे उसके स्वभाव के साथ आने वाली जिंदगी से जुड़ी कई बातों का पता लगाया जा सकता है। बात अगर दिन की करें तो रविवार सप्ताह का पहला दिन होता है। इसे भगवान सूर्यदेव का दिन माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए रविवार को पैदा हुई लड़कियों के बारे में बताते हैं...

अनुशासन में रहने वाली

रविवार को जन्मीं लड़कियां अनुशासन में रहना पसंद करती है। ऐसे में ये हर काम अपनी मर्यादा में रह कर ही करती है। साथ ही इन्हें बिना मतलब का शोर व बातें करना बिल्कुल भी सही नहीं लगता है। 

महत्वकांक्षी 

इस दिन पैदा हुई लड़कियां बहुत ही महत्वकांक्षी होती है। ऐसे में ये अपनी मेहनत व लगन से लक्ष्य को पाकर ही सांस लेती है। साथ ही ये लड़कियां आत्म-सम्मान को सबसे ज्यादा मायने देती है। ऐसे में अपने सम्मान के मामले में ये किसी भी तरह का समझौता पसंद नहीं करती है। 

तारीफ सुनना पसंद 

इन लड़कियों को दूसरे से खुद की तारीफ सुनना बेहद अच्छा लगता है। ऐसे में ये हर पल आकर्षण का केंद्र बनकर रहना पसंद करती है। 

PunjabKesari

इरादों की पक्की

ये बातों की पक्की होने से एक बार जिस काम को करने की ठानती है। उसे पूरा करके ही चैन लेती है। ऐसे में इन्हें किसी के हिसाब से नहीं बल्कि खुद की मर्जी से चीजों को संभालना सही लगता है। 

जल्दी घुलने- मिलने वाली

ये लड़कियां सबके साथ अच्छा रिश्ता बनाकर रखने में विश्वास रखती है। ऐसे में ये जल्दी ही हर किसी के साथ घुल-मिल जाती है। अपने इसी नेचर के चलते ये अपनी फैमिली व फ्रेंड्स के साथ मजबूत रिश्ता बनाकर रखती है। 

नहीं होती पैसों की कमी

रविवार को जन्मीं लड़कियों को कभी पैसों से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होती है। इन्हें पैसों से संबंधित कभी कोई समस्या हो भी तो जल्दी ही इनकी परेशानी हल हो जाती है। ऐसे में ये लड़कियां आर्थिक तौर पर काफी मजबूत होती है। 

PunjabKesari

खुद के मुताबिक चलने वाली 

इन्हें किसी की सुनने से ज्यादा खुद के मुताबिक चलना सही लगता है। ये जीवन को अपने हिसाब से समझना व जीना पसंद करती है। ऐसे में ये किसी के द्वारा दिखाए रास्ते पर चलने की जगह अपनी खुद की राह बनाती है। इसतरह इन्हें जीवन में किसी की रोक-टोक बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। 

गुस्सैल 

वैसे तो इन्हें जल्दी किसी चीज का फर्क नहीं पड़ता है। मगर फिर इन्हें परेशान करना खुद के लिए मुसीबत को न्यौता देने के बराबर कहा जा सकता है। असल में, रविवार को पैदा हुई लड़कियां बेहद ही गुस्से वाली होती है। ऐसे में अगर ये एक बार किसी से नाराज हो जाएं तो सामने वाले को जल्दी माफ नहीं करती है। 

मुश्किलों का सामना करने से कतराती 

ये लड़कियां वैसे तो आत्मविश्वास से भरी होती है। मगर कई बार कोई मुसीबत आने पर ये उसका सामना करने की जगह  उससे भागना सही समझती है। ऐसे में ये लड़कियां कई बार मुश्किलों का सामना करने की बजाए पीछे हट जाती है।  

जल्दी नहीं करती भरोसा

बात इन लड़कियों की लव लाइफ की करें तो ये प्यार के मामले में सामने वाले पर जल्दी भरोसा नहीं करती है। ये सामने वाले को अच्छे से परख व समझ कर ही किसी रिश्ते में पड़ती है। अगर इन्हें सामने वाले से कोई फायदा ना हो तो ये उन्हें छोड़ने में देर नहीं लगाती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि रविवार को जन्मीं लड़कियां प्यार के मामले में जुआ खेलती है। ऐसे में इनके इसी नेचर के कारण इन्हें जल्दी कोई सच्चा साथी नहीं मिलता है। 

वैवाहिक जीवन सुखमय

वैसे तो ये लड़कियां जल्दी किसी के साथ रिश्ता नहीं जोड़ती है। मगर एक बार रिलेशनशिप में आने पर ये पार्टनर को बेपनाह प्यार करती है। ऐसे में इनका वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। मगर इन लड़कियों को शक करने की आदत होती है। ऐसे में इस आदत के कारण इनकी मैरिड लाइफ में परेशानियां हो सकती है। ऐसे में इन्हें समय रहते ही अपने इस नेचर को बदलने की जरूरत है। 

PunjabKesari

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो ऐसी और जानकारी के लिए नारी पेज से जुड़े रहिए। 
 

Related News