23 APRTUESDAY2024 11:57:58 AM
Nari

आपके Favorite Stars की ये बुरी आदतें शायद आप नहीं जानते!

  • Updated: 20 Mar, 2017 05:52 PM
आपके Favorite Stars की ये बुरी आदतें शायद आप नहीं जानते!

लाइफस्टाइल : बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स को हर कोई पसंद करता है। उनके लाइफस्टाइल और पर्सनल जिंदगी के बारे में सभी जानने की कोशिश करते हैं। कई लड़कियां अपनी पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रैस का फैशन कॉपी करती हैं लेकिन इन स्टार्स की भी अपनी कुछ अच्छी और बुरी आदतें होती हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होगें। आइए जानिए कुछ ऐसे ही स्टार्स की बुरी आदतों के बारे में 

1. सुष्मिता सेन
बॉलीवुड की फेमस हीरोइन सुष्मिता सेन बहुत ही खूबसूरत है लेकिन इनकी कुछ बुरी आदतें भी हैं। वह बाथरूम में नहाने की बजाए खुले एरिया में नहाना पसंद करती हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर एक बाथटब लगा रखा है। ज्यादातर वह खुले आसमान के नीचे ही नहाती है। इसके अलावा इन्हें सांपों से भी बहुत प्यार है और सुष्मिता ने एक पाइथन को भी पाल रखा है।

2. मेगन फॉक्स
हॉलीवुड एकट्रैस मेगन फॉक्स अपने घर में बहुत गंदे तरीके से रहती है। वह घर की साफ-सफाई नहीं करती और गंदे कपड़े भी इधर-उधर फैंक देती है। इसके अलावा वह टॉयलेट यूज करने के बाद फ्लश करना भूल जाती है।

3. जितेंद्र
सुपरस्टार रह चुके जितेंद्र के रहने का तरीका अलग ही है। वह जब भी बाथरूम जाते हैं तो अपने साथ फल ले जाते हैं और वहीं बैठ कर खाते हैं।

4. शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान को अपने जूते उतारना पसंद नहीं है। वह दिन में सिर्फ एक बार ही जूते उतारते हैं और कई बार तो वह इन्हें पहन कर ही सो जाते हैं।

5. कैमरॉन डियाज
हॉलीवुड स्टार कैमरॉन डियाज की खूबसूरती के सभी दीवाने हैं लकिन इनकी एक बुरी आदत है। यह डिया या परफ्यूम का इस्तेमाल नहीं करती जिस वजह से इनके शरीर से अजीब सी बदबू आती है।

6.केशा
इनकी बुरी आदत के बारे में जानकर सब हैरान रह जाएंगें। अमेरिकी सिंगर और राइटर किसी समय अपना ही यूरिन पी लिया करती थी।

7.जॉनी डेप
हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप काफी आलसी स्वभाव के हैं। जिस वजह से वह कई हफ्तों तक अपने कपड़े नहीं बदलते और ऐसे ही घुमते रहते हैं।

8. टॉम क्रूज
सबसे मशहूर हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज अपने चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए  फेशियल करवाते हैं। इसके लिए वह बुलबुल चिड़िया के मल का इस्तेमाल करते हैं।

9. क्रिस्टीना एगुइलेरा
हॉलीवुड सिंगर क्रिस्टीना एगुइलेरा अपने हर शो में एक दम परफेक्ट लुक में नजर आती हैं लेकिन वह कभी भी बाथरूम से बाहर आकर हाथ नहीं धोती।

10. ब्रिटनी स्पीयर्स
इन्हें गदंगी में रहना अच्छा लगता है। ब्रिटनी स्पीयर्स ब्रश करना और नहाना पसंद नहीं करती। इसके अलावा इनके कमरे में गंदे कपड़ों का ढेर लगा ही रहता है।
 

Related News