बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब पूरी तरह से विदेशी रंग में रंग गई हैं। आज वह बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी जाना पहचाना नाम है। एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वे गायिका भी हैं। वहीं, उनके शुरुआती करियर के बारे में बात करें तो स्टाइल के मामले में तब से लेकर अब तक की उनकी लुक और लाइफस्टाइल में बहुत बदलाव आया है। आइए जानें उनके बारे में कुछ खास बातें।
1. इंजीनियर या क्रिमिनल साईकॉलजिस्ट बनना था सपना
प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को झारखंड में हुआ था। उन्होने इंजीनियर बनने का ख्वाब देखा था। उसके बाद उनकी दिलचस्पी क्रिमिनल साईकॉलजिस्ट में बढ़ने लगी। इन दोनों में से वह कुछ भी न कर सकी और मिस वर्ल्ड बनने के बाद मॉडलिंग में आ गईं।
2. मां ने बिना बताए भेजा फेमिना मिस इंडिया के लिए नाम
अमेरिका में पढ़ाई करने के बाद जब प्रियंका भारत लौटी तो मां ने उन्हें बिना बताए फेमिना मिस इंडिया के लिए नाम भेज दिया था। वे इस प्रतियोगिता में पहली रनर अप रहीं। इसके बाद ही प्रियंका मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिध्त्व करने की हकदार बनी थीं।
3. सांवलेपन की वजह से नहीं बन सकी थी फेमिना मिस इंडिया
प्रियंका फेमिना मिस इंडिया में पहली रनरअप तो रहीं लेकिन इसका खिताब जीतने के चूक गईं। इसके पीछे का कारण ज्यूरी के विचार थे कि उनका सांवलापन मिस इंडिया के बनने के लिए सही नहीं है जिसकी वजह से वे पीछे रह गई लेकिन इस बात ने उनकी तरक्की के रास्ते खोल दिए। इसके बाद ही उन्होने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।
4. साल 2000 में जीता मिस वर्ल्ड की खिताब
प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड की खिताब जीत लिया और इसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। जिसके लिए उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था।
5. बिकनी राउंड न होने पर थीं खुश
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में पहले बिकनी राउंड होता था, जिसमें प्रतियोगियों को हाई हील पहन कर रैंप वॉक करना होता था। प्रियंका के समय इस राउंड को बंद कर दिया गया था। एक इंटरव्यू में उन्होने इस बात पर खुशी भी जताई थी।
6. बॉलीवुड नहीं, तमिल फिल्म से किया था डेब्यू
प्रियंका बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होने ऐक्टिंग डेब्यू बॉलिवुड से नहीं बल्कि साल 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजान' से किया।
7. सबसे मंहगी एक्ट्रेस
इस समय प्रियंका सबसे महंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस में से एक हैं। फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में उनका नाम शामिल है।
8. पद्मश्री प्रियंका
पद्म श्री भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है। प्रियंका को भी पद्मश्री से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें बैस्ट एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार के अलावा और भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं।