23 APRTUESDAY2024 6:45:13 PM
Nari

खर्चीली या सादगी पसंद, राशि से जानिए आपको कैसी बीवी होगी नसीब

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 06 Sep, 2019 06:39 PM
खर्चीली या सादगी पसंद, राशि से जानिए आपको कैसी बीवी होगी नसीब

लड़कियों की तरफ लड़कों को भी सुशील, समझदार व सुंदर बीवी चाहिए होती हैं। मगर कहते हैं ना कि किसी का स्वभाव किसी के चेहरे पर नहीं लिखा होता। मगर आप अपनी राशि से जान सकते है कि आपकी पत्नी का स्वभाव कैसा होगा, गुस्से वाला या फिर हंसमुख। चलिए जानते हैं आपको कैसी बीवी मिल सकती हैं। 

मेष( Aries)

इस राशि के पुरुष को अक्सर शांत स्वभाव की पत्नियां नसीब होती हैं। पत्नी के इसी नेचर के कारण शादीशुदा जिंदगी में लड़ाई-झगड़े भी कम होते हैं। 

वृष(Tauras)

इस राशि वालों को गुस्सैल स्वभाव की पत्नी मिलती हैं। पत्नी छोटी-छोटी बात पर जल्दी गुस्सा करने लगती हैं इसलिए वृष राशि के पुरुषों को पत्नी के मुताबिक चलना पड़ता हैं। 

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों को बातूनी स्वभाव की पत्नी मिलती हैं। बातचीत में ये इतनी माहिर होती है कि अपने आगे किसी को मौका नहीं देतीं। 

कर्क(Cancer)

कर्क पुरुषों की पत्नियां बहुत मिलनसार होती हैं। इन्हें किसी के साथ घुलने-मिलने में ज्यादा समय नहीं लगता। अपनी बोलचाल व व्यवहार से सभी का दिल जीत लेती हैं। 

सिंह(Leo)

इस राशि के पुरूषों की पत्नियां लड़ाकू होती है। ये बात-बात पर लड़ने का मौक ढूंढती हैं। खास बात है कि ये पति के लिए किसी से भी लड़ जाती हैं। 

कन्या(Virgo)

कन्या राशि के पुरुषों को समझदार पत्नियां मिलती हैं। इनकी समझदारी से हर कोई प्रभावित हो जाता है। ये परिवार वालों को भी साथ लेकर चलना पसंद करती हैं।

तुला(Libra)

तुला राशि वाले पुरुषों की पत्नियां स्वभाव से काफी हंसमुख होती हैं। ये ना किसी को टेंशन देती हैं और ना ही अटेंशन लेना पसंद करती हैं। 

वृश्चिक(Scorpio)

इस राशि की लड़कों को चंट और चालाक पत्नी मिलती हैं जो हर मुश्किल खड़ी से चालाकी से निपटती हैं। इन्हें दूसरों को बेवकूफ बनाना काफी अच्छे से आता है। 

धनु(Sagittarius)

इनकी पत्नियां खर्चीली होती हैं। ये चाहते हुए भी सेविंग्स नहीं कर पाती, इन्हें फालतू खर्चे करने का शौक होता हैं और पैसों की वैल्यू कम होती हैं। 

मकर(Capricorn)

मकर राशि के पुरुषों को आज़ाद ख्यालों वाली पत्नी नसीब होती हैं। इन्हें बंदिशों में रहना पसंद नहीं होता। ये कोई भी काम अपने तरीके से करना पसंद करती हैं।  

कुंभ(Aquarius)

इस राशि के पुरुषों को थोड़ी नौटंकीबाज पत्नियां मिलती हैं क्योंकि इनकी पत्नी अपने सपने की दुनिया में रहना पसंद करती हैं। खास बात है कि इनकी हरकतें हर किसी को मनोरंजन करती हैं। 

मीन(Pisces)

इस राशि के पुरुषों की पत्नियां बहुत शर्मीले स्वभाव की होती हैं। इनकी दुनिया बस इनके पति और बच्चे होते हैं। शायद इसी वजह से इन्हें घमंडी भी समझा जाता है। 
 

Related News