25 APRTHURSDAY2024 2:11:22 PM
Nari

जानिए चांदी कैसे जगा सकती है आपका सोया हुआ भाग्य?

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 15 Dec, 2019 11:56 AM
जानिए चांदी कैसे जगा सकती है आपका सोया हुआ भाग्य?

पुराने जमाने में लोग चांदी से बने आभूषण यानि गहने पहनना पसंद करते थे। शास्त्रों के मुताबिक चांदी शुक्र ग्रह से संबंध रखती है। ऐसे में लोग शादी ब्याह के मौके अपने बच्चों को उपहार में चांदी देना शुभ मानते थे ताकि उनके आने वाले जीवन में सदा सुख और शांति बनी रहे। वास्तु में भी चांदी को लेकर विशेष टिप्पणियां की गई हैं, आइए पता करते हैं चांदी किस तरह आपके जीवन पर शुभ प्रभाव डालती है...

 

मन को रखती है मजबूत

शुक्र ग्रह से संबंधित चांदी आपके मन और दिमाग दोनों को मजबूत बनाती है। जिन लोगों का शुक्र कमजोर होता है, वे लोग चांदी का कोई भी आभूषण ग्रहण करके अपने शुक्र को बलवान बना सकते हैं। शुक्र कमजोर होने की वजह से आपको आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में इन सबसे बचने का सबसे आसान उपाय है चांदी। चांदी की चेन या रिंग धारण करना सबसे उत्तम उपाय है।

Image result for silver will make you mentally strong,nari

धन प्राप्ति

चांदी भी कई प्रकार की होती है, कोशिश करें आपको शुद्ध चांदी मिल जाए। शुद्ध चांदी का छल्ला धारण करना सबसे उत्तम माना जाता है। यह बहुत ही जल्द आपको धन से जुड़े शुभ प्रभाव देना शुरु कर देती है।

मन और वाणी करती है कंट्रोल

कंट्रोल से बाहर हुई वाणी और मन ही व्यक्ति के जीवन में परेशानियों की वजह बनता है। जो व्यक्ति चांदी की चेन धारण करता है उसका मन और वाणी दोनों वश में रहते हैं। जिससे उसका जीवन हर वक्त खुशहाल रहता है।

Image result for silver,nari

महिलाओं के लिए खास

जिन औरतों को हार्मोनल असंतुलन की समस्या होती है, उनके लिए चांदी की चेन बहुत फायदेमंद रहती है। यह आपके शरीर में आने वाले उन तमाम बदलावों को संतुलन में रखने का काम करती है। चांदी की चेन धारण करने से पहले इसे कुछ देर गंगा जल में डालकर जरुर रखें।

नहीं होने देती बीमार

वास्तु के मुताबिक चांदी की चेन या अंगुठी धारण करने वाला व्यक्ति बहुत कम बीमार पड़ता है।

Image result for happy healthy life,nari

सावधानियां

-कोशिश करें बाजार से शुद्ध चांदी ही खरीदें। 
-चांदी के बर्तनों को हमेशा साफ़ करते रहें, हर बार अच्छी तरह साफ करने के बाद ही उनका उपयोग करें।
-भावनात्मक किस्म के लोग इसे धारण करने से बचें, ये आपको मानसिक तौर पर और अधिक कमजोर बना सकती है।
-कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए चांदी हमेशा से बेहतरीन रही है। 
-मेष, सिंह और धनु राशि के लिए चांदी बहुत अनुकूल नहीं होती। ऐसे में इस राशि वाले लोग इसे धारण करने से बचें। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News