18 APRTHURSDAY2024 1:15:21 PM
Nari

सेहत से जुड़े कई राज खोलते हैं नाखून, क्या कहता है आपका स्वास्थ्य?

  • Updated: 28 Jun, 2018 12:38 PM
सेहत से जुड़े कई राज खोलते हैं नाखून, क्या कहता है आपका स्वास्थ्य?

शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर कई तरह की हैल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती है, जिससे शरीर के कई अंगों में बदलाव देखने को मिलते हैं। इसी तरह शरीर का एक हिस्सा है नाखून। इसमें किसी तरह का बदलाव होना बीमारियों की ओर इशारा करता है। 

नाखून कैरटिन पोषक तत्व से बने होते हैं। शरीर में  किसी तरह की बीमारी होने पर कैरटिन की सतह प्रभावित होने लगती है और नाखूनों का रंग बदलने लगता है। अगर आपको भी नाखूनों में किसी तरह का बदलाव देखने को मिल रहा हो तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।

जानिए क्यों टूटते हैं नाखून
कई बार कुछ लोगों की नाखूनों में दरारें पड़ने लगती है या फिर टूटने लगते हैं तो उन लोगों में विटामिन सी, फॉलिक एसिड व प्रोटीन की कमी होती है। इसके अलावा यह समस्या सिरोसिस की स्थिति में भी हो सकती है। इस स्थिति में नाखून टूटने के साथ उसमें गड्ढे भी पड़ने लगते हैं। यह प्रॉब्लम शरीर में जिंक की कमी के कारण होती है। अर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के नाखूनों में धारियों के साथ-साथ उभार भी देखने को मिलता है।

PunjabKesari

जानिए क्यों नहीं बढ़ते नाखून
गर्मियों में नाखून बहुत तेजी से बढ़ते हैं लेकिन सर्दियों में इसकी गति धीमी हो जाती है। इसके अलावा जिन लोगों को तनाव रहता हो उनके नाखून भी तेजी से नहीं बढ़ते। 

क्यों होता है नाखूनों में सक्रमण?

PunjabKesari
जब शरीर कई तरह के सूक्ष्म जीवाणुओं और विषाणुओं के संपर्क में आता है तो त्वचा पर हुए संक्रमण को जब नाखूनों से खुजाया जाता है तो नाखून भी संक्रमित होते है।जिन लोगों के पैर ज्यादा देर पानी में रहते हैं या फिर जिनके पैर अधिकतर जूतों में बंद रहते हैं, उनमें संक्रमण का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा स्विमिंग करने वालों को भी संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। 
नाखूनों में संक्रमण होने पर इसके आसपास खुजली, सूजन और दर्द होने लगता है। इसके अलावा नाखून भुरभूरे हो जाते हैं। नाखूनों में संक्रमण होने पर इसे तुरंत डॉक्टर के पास दिखाए और साथ ही इसे संक्रमण से बचाने के लिए इसे अच्छी तरह धोएं और उंगलियों के बीच के हिस्सों को सुखा कर ही साफ-सुथरी जुराबें पहनें।

जानिए क्या कहता है आपके नाखूनों का रंग
1. पीले नाखून

PunjabKesari
जिन लोगों के नाखून पीले रंग के और मोटे होते हैं, उन्हें फेफड़ों संबंधी रोग हो सकते हैं। इसके अलावा हल्के पीले नाखूनअनीमिया, हृदय संबंधी परेशानी, कुपोषण व लिवर के रोगों का संकेत देते हैं। कई बार पीलिया, डायबिटीज, फंगल इंफेक्शन और सिरोसिस के कारण भी नाखूनों का रंग पीला हो सकता है।

2. नीले नाखून
नाखूनों का रंग नीला पड़ना फेफड़ों में संक्रमण, निमोनिया या दिल के रोगों की ओर इशारा करता है। शरीर में ऑक्सीजन का संचार ठीक ढंग से न होने पर भी नाखूनों का रंग नीला पड़ने लगता है। 

3. आधे सफेद और गुलाबी नाखून 
ऐसे नाखूनों वाले लोगों को गुर्दे और सिरोसिस रोग हो सकता है।

4. सफेद नाखून 

PunjabKesari
नाखूनों का रंग सफेद होना लीवर, हृदय व आंत के रोग की और संकेत हो सकता है।

5. लाल व जामुनी रंग 
जिन लोगों के नाखूनों का रंग गहरा लाल हो उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम हो सकती है, जबकि जामुनी रंग के नाखूनों वाले लोगों का ब्लड प्रेशर लो हो सकता है।

6. नाखून मुड़े हुए होने पर
अगर किसी के नाखून बाहर की और मुड़े हुए हो तो उन्हें खून की कमी के अलावा आनुवंशिक रोग हो सकते हैं।

7. नाखूनों में सफेद निशान

PunjabKesari
नाखूनों में सफेद निशान पड़ना शरीर में कैल्शियम की कमी को दर्शाता है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News