25 APRTHURSDAY2024 12:29:57 AM
Nari

डायबिटीक व दिल के रोगी को नहीं खाना चाहिए सेब

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 15 Oct, 2018 12:24 PM
डायबिटीक व दिल के रोगी को नहीं खाना चाहिए सेब

फल में से सेब को सबसे ज्यादा गुणी माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी, फाइबर, शूगर आदि कई तरह के गुण सेब को और भी ज्यादा खास बना देते हैं। शारीरिक कमजोरी दूर करने और प्रतिरोधक क्षमता का विस्तार करने में सेब का जूस,एप्पल साइडर विनेगर और सेब बहुत फायदेमंद है लेकिन सेब हर किसी को फायदा नहीं पहुंचाता। कुछ लोगों के लिए इसका सेवन हानिकारक भी है। आइए जानें कौन-से 3 लोगों के लिए सेब का सेवन जहर के समान है। 

1. शूगर 
डायबिटीज के रोगियों के लिए सेब का सेवन जहर के समान है। इन लोगों को खाली पेट सेब का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें शूगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो ब्लड में शूगर की मात्रा को तेजी से बढ़ा देता है। 
PunjabKesari
2. मोटापा
कुछ लोग वजन घटाने के लिए सेब का सेवन करते हैं लेकिन इसमें मौजूद कैलोरी और शूगर की मात्रा ज्यादा होने से मोटापा जल्दी बढ़ता है। वजन को कम करना चाहते हैं तो सेब का सेवन बंद कर दें।
PunjabKesari
3. दिल के मरीज
जो लोग दिल से संबंधित रोगों से ग्रस्त हैं उन्हें सेब का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें फलशर्करा (फ्रक्टोज) बहुत ज्यादा होता है। जिससे हार्ट अटैका का खतरा बढ़ जाता है। 
PunjabKesari

Related News