24 APRWEDNESDAY2024 9:57:39 AM
Nari

गलत दिशाओं में बनाएंगे स्वास्तिक तो मिलेगा दुर्भाग्य और नुकसान

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 19 Jul, 2018 12:00 PM
गलत दिशाओं में बनाएंगे स्वास्तिक तो मिलेगा दुर्भाग्य और नुकसान

घर में कोई भी शुभ काम करना हो को सबसे पहले स्वास्तिक का निशान बनाया जाता है। यह शुभ चिन्ह हैं, जहां स्वास्तिक के बिना पूजा अधूरी मानी जाती हैं, वहीं घर में इसका चिन्ह लगाना अच्छा होता है। वास्तु के अनुसार जिस तरह दिशाएं बहुत महत्व रखती हैं, उसी तरह स्वास्तिक लगाते समय भी दिशाओं का ध्यान रखना जरूरी होता है।  पॉजीटिव एनर्जी पाने के लिए इसकी सही दिशा के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। आइए जाने किस दिशा में लगाना चाहिए स्वास्तिक। 

 

घर की इन दिशाओं में लगाएं स्वास्तिक 

1.  लाल रंग से बनाया गया स्वास्तिक बहुत शुभ माना जाता है। कुछ लोग इसकी तस्वीरें भी लगा लेते हैं। इससे भी शुभ लाभ मिलता है। 


2. घर में स्वास्तिक हमेशा उत्तर दिशा में लगाएं। यह कुबेर के प्रभाव को बढ़ाता है, जिससे धन की वृद्धि होती है। 


3.  पूर्व दिशा में स्वास्तिक लगाने से व्यक्ति में पॉजीटीव एनर्जी आती है और प्रेम संबंध अच्छे होते हैं। इससे सम्मान भी बढ़ता है। 


4.  उत्तर पूर्व में इसे लगाने से सौभाग्य को बढ़ाकर दुर्भाग्य का नाश करता है।

5.  पश्चिम दिशा में स्वास्तिक लगाने से व्यक्ति को ज्यादा धन लाभ मिलता है। 

 

इन दिशाओं में न लगाएं स्वास्तिक


1.  दक्षिण- पश्चिम दिशा की तरफ न लगाएं। 


2.  घर के ब्रह्म केन्द्र में लगाने से पॉजीटीवीटी बढती है।


3. स्वास्तिक को कभी टेढ़ा न बनाएं, यह आपकी बुद्धि को भी टेढ़ा कर देगा। 

 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News