किचन की सफाई : परिवार की अच्छी सेहत के लिए घर की रसोई का साफ होना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा रोज किचन को साफ करने से किसी मच्छर या कीड़े को पनपने का डर भी नहीं रहता। किचन के फर्श से लेकर स्लैब, स्टोव, माइक्रोवेव और नियमित काम आने वाली बाकी चीजों को साफ करना भी बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे कि किचन की किन 5 चीजों को रोज साफ करना बहुत जरूरी होता है। इससे न सिर्फ आपकी किचन साफ रहेगी बल्कि इससे आप और आपका परिवार कई बीमारियों से भी बचा रहेगा।
1. किचन स्लैब की सफाई
किचन में खाना पकाने के बाद उसकी स्लैब को जरूर साफ करें। इसके लिए आप डिटर्जेंट या नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्लैब पर रड़े दाग-धब्बे भी साफ हो जाएंगे और गंदगी भी नहीं फैलगी।
2. गैस स्टोव साफ करना
अक्सर महिलाएं गैस स्टोव को ऊपर से कपड़ से साफ कर देती है लेकिन इसे नीच से साफ करना भी बहुत जरूरी होता है। रोजाना गैस की अच्छी तरह सफाई करने गैस स्टोव के नीचे कीड़े मकौड़े नहीं आते और वह जल्दी खराब भी नहीं होता। इसके अलावा अगर खाना पकाते समय गैस पर कुछ गिर गया है तो उसे तुरंत साफ कर दें। इससे उसपर दाग नहीं पड़ेंगे।
3. माइक्रोवेव की सफाई
हफ्ते में कम से कम 2-3 बार माइक्रोवेव की सफाई करना बहुत जरूरी है। ऐसा न करने पर उसमें तेल के दाग रह जाते हैं, जो आसानी से नहीं निकलते। आप इसे साफ करने के लिए बेकिंग सोड़ा या नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
4. सिंक करें साफ
बर्तन धोने के बाद सिंक की सफाई करना भी बहुत जरूरी होता है। इसे साफ करने के लिए आप सिंक में काला सिरका डालकर ब्रश से सफाई करें। इससे सिंक की बदबू भी चली जाएगी और वह चमकदार भी लगेगा।
5. बर्तनों की सफाई
अक्सर महिलाएं रात को खाना खाने के बाद बर्तन सिंक में ही रख देती है और उसे सुबद धोती हैं। मगर इससे बर्तन भी खराब होते हैं और सिंक पर भी दाग पड़ जाते हैं। इसलिए भोजन के बाद ही बर्तनों को धो लें।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP