19 APRFRIDAY2024 9:15:15 AM
Nari

बच्चों को रखना है स्वस्थ तो करें चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल

  • Updated: 31 Mar, 2017 12:34 PM
बच्चों को रखना है स्वस्थ तो करें चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल

चांदी के बर्तनों स्वस्थ :  पुराने जमाने में लोग अपने घरों में चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे। इनमें भोजन करने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। चांदी की थाली केले के पत्तों के समान ही होती है जिसमें खाना खाने से बहुत फायदे होते हैं। छोटे बच्चों के लिए भी चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए। चांदी के गिलास में दूध या पानी पिलाने से पेट संबंधी कई समस्याएं ठीक होती हैं। इसके अलावा और भी कई फायदे होते हैं। 

 

1. कीटाणुरहित
चांदी के बर्तन 100 प्रतिशत कीटाणुरहित होते हैं इसलिए छोटे बच्चों को इन्हीं बर्तनों में खाना खिलाना चाहिए जिससे उनमें कोई इंफैंक्शन न हो। अक्सर छोटे बच्चों को दूध पिलाने से पहले बोतल को गर्म पानी से स्टरलाइज करना पड़ता है लेकिन चांदी के बर्तन को इस्तेमाल करने से पहले गर्म पानी से धोना नहीं पड़ता।

 

2. रोग प्रतिरोधक 

घरों में आम इस्तेमाल होने वाले बर्तनों में खाना बनानेे या दूध गर्म करने से धातू पिघल कर भोजन में मिल जाती है। ऐसा खाना बच्चों को खिलाने से उनकी सेहत बिगड़ सकती है। इसकी बजाए चांदी के बर्तन में खाने के साथ ऐसा नहीं होता और इनमें भोजन खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है।

 

3. तरल पदार्थ
चांदी के बर्तनों में पानी, दूध या कोई और तरल पदार्थ रखने से उनमें ताजापन आता है। पहले समय में पानी साफ करने के लिए वॉटर फिल्टर नहीं होते थे। ऐसे में लोग पानी को साफ और शुद्द करने के लिए चांदी के बर्तनों में रख देते थे। यहां तक की वाइन को भी खराब होने से बचाने के लिए चांदी के जार में रखा जाता था।

 

4. शरीर की ठंडक
जिस तरह चांदी की ज्वैलरी पहनने से शरीर को ठंडक मिलती है और गुस्सा भी शांत रहता है। इसी तरह चांदी के बर्तनों में रखी चीजें खाने से भी शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मी के मौसम में बच्चों को चांदी के गिलास में दूध पिलाने या खाना खिलाने से बहुत फायदा होता है। इसके अलावा छोटे बच्चों को दवाई खिलाने के लिए भी चांदी के चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Related News