ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और एक्ट्रेस मेगन मार्केल आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस शाही शादी में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। रॉयल वेडिंग में केट मिडलटन भी गॉर्जियस लुक में नजर आईं।
उन्होंने अपनी बच्चों के साथ चर्च में एंट्री ली। केट की ड्रैस देखने में व्हाइट लग रही थी लेकिन इसका असल में रंग पेल येलो था। आपको बता दें कि केट पहले भी Alexander McQueen की इस ड्रैस में नजर जा चुकी है। जी हां, एक बार नहीं बल्कि वह दो बार इस ड्रैस को पहन चुकी है। वह अपनी बेटी प्रिंसेज शार्लोट के नामकरण और क्वीन एलिजाबेथ के जन्मदिन पर यह ड्रैस पहन चुकीं हैं।
बेटे को जन्म देने के करीब एक महीने बाद केट को देखा गया। वह काफी फिट दिखाई दे रही थी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP