19 APRFRIDAY2024 9:09:48 AM
Nari

Style Icon: करिश्मा का 'बेगम जान' लुक हुआ वायरल

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 22 Nov, 2019 10:44 AM
Style Icon: करिश्मा का 'बेगम जान' लुक हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस और करोड़ो दिल की धड़कन 'करिश्मा कपूर' आज भी अपनी खूबसूरती के लिए वाहवाही बटोरती है। करिश्मा का गर्लिश और संस्कारी दोनों लुक लड़कियों को खूब प्रभावित करता है। लोलो यानी करिश्मा कपूर खानदान की फेवरेट बेटी है। हो भी क्यों न, करिश्मा फिल्मों व परिवार को बड़े ही अच्छे तरीके से संभालती आई है। मगर एक और चीज भी है जो उन्हें और खूबसूरत बनाता है। वो है उनकी ड्रेसिंग सेंस जोकि सबको अपना दीवाना बना देता है। हाल  ही में करिश्मा कपूर को अनीता डोंगरे की सलवार-अनारकली सूट में स्पॉट किया गया था। इस आउटफिट में वो किसी 'बेगम जान' से कम नहीं लग रही थी। आइए आपको उनके इस लुक की एक झलक दिखातें है। 

PunjabKesari

दरअसल करिश्मा ने फ्लोरल एम्ब्रोयडरी वाली क्रीम और स्काई-ब्लू अनारकली कमीज के साथ सलवार वियर की है। इस लुक को उन्होंने बहुत सिंपल रखा फिर भी इतना ज्यादा लोगो को पसंद आया कि यह फोटोज वायरल ही हो गई। 

 

 

 

अगर ज्वेलरी की बात करें तो करिश्मा ने लॉन्ग गोल्डन झुमके पहने है। फुटवियर में उन्होंने पंजाबी जूती वियर की है। होबो बैग के साथ उनका लुक बहुत ही क्लासी लग रहा है। 

Related News