24 APRWEDNESDAY2024 12:21:46 PM
Nari

करीना ने शादी में पहना था अपनी ही सास का लहंगा, जानिए पटौदी निकाह प्रथा

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 03 Oct, 2019 01:54 PM
करीना ने शादी में पहना था अपनी ही सास का लहंगा, जानिए पटौदी निकाह प्रथा

बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान 2012 में पटौदी के नवाब और अभिनेता 'सैफ अली खान' के साथ विवाह के बंधन में बंधी थी।उन्होंने खानदानी जोड़े में ही विवाह किया था। बतादें की उनके जोड़े को पकड़ने के लिए पीछे से 2 लोग उनकी मदद में लगे हुए थे। खास बात यह है कि यह खूबसूरत और पारंपरिक शादी का जोड़ा भोपाल की पटौदी खानदान की बहुएं ही पहना करती है।इसे पटौदी निकाह प्रथा माना जाता है। 'करीना कपूर खान' से लेकर 'शर्मीला टैगोर' की परसास तक ने यह लाजवाब जोड़ा पहना था। चलिए आपको इस जोड़े की एक झलक दिखातें है।  

PunjabKesari 

डिजाइनर 'रितु कुमार' ने अपने इंस्टाग्राम पर करीना कपूर और उनकी सास के एक ही जोड़े पहने हुए फोटो शेयर की है। उन्होंने ही इस बात का खुलासा किया है कि यह जोड़ा बहुत ही मेहनत से बनाया गया है। इसकी ओढ़नी को ही बनाने में छह महीने लग गए थे।  

रितु कहते है कि अपने बड़े दिन के लिए, करीना कपूर खान ने एक पारंपरिक शरारा स्टाइल लहंगा पहना था, टिशू रस्ट-ऑरेंज कलर का यह लहंगा पर सोने की कारीगरी की गई थी। जिसके बॉर्डर पर ग्रीन ब्रोकेड वर्क किया हुआ है और साथ में जरदोजी और गोटा काम भी शामिल है। कुर्ता, एक मैचिंग दुपट्टा सोने में भारी रूप से उभरा हुआ था जिसे रितु ने दोबारा सजाया था। बतादें की उनका जोड़ा इतना भारी था कि उनके जोड़े को पकड़ने के लिए पीछे से 2 लोग उनकी मदद में लगे हुए थे। 

PunjabKesari

शर्मीला टैगोर ने यही जोड़ा अपने निकाह 1962 में भी पहना था। आज भी वो लिबास वैसा ही जैसा उस वक़्त था। कलर की बात करें तो यह न लाल है और न ऑरेंज बल्कि यह मध्यम रस्ट कलर की तरह है। 

PunjabKesari

करीना ने वहीं खुलासा किया कि यह जोड़ा मूल रूप से उनकी सास शर्मीला टैगोर की सास यानी 'भोपाल की बेगम' 'साजिदा सुल्तान' का था। 

अगर करीना की ज्वेलरी की बात करें तो उन्होंने 'पासा' मांगटीका और 'चोकर' हार पहना था। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News