स्वस्थ रहने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। बॉडी डिटॉक्स करना यानि शरीर के अंदर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालना। शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे अच्छा तरीका है जूस का सेवन। आज हम बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए ABC जूस के बारे में बताने जा रहे हैं।
करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के मुताबिक, एबीसी जूस एक चमत्कारी पेय है। रुजुता का कहना है कि एबीसी यानि एप्पल, बीटरूट और गाजर को नींबू के रस साथ मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दो सब्जियों और एक फल से बने इस डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन न सिर्फ आपके हैल्दी रखता है बल्कि यह स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। आइए जानते हैं इस जूस को पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
क्यों फायदेमंद है एबीसी जूस
एबीसी जूस सेब, गाजर, चकुंदर और नींबू के रस को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें मौजूद सेब में विटामिन्स, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम और सोडियम जैसे गुण होते हैं। वहीं, चुकंदर और गाजर में भी एंटी-ऑक्सिडेंट्स, फोलिक एसिड, मैंगनीज, पोटेशियम, विटामिन्स और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं। इन तीनों के मिलने पर यह सबसे अच्छी डिटॉक्स ड्रिंक बन जाती है। इसका सेवन आपको फेफड़ों के कैंसर, ल्यूकेमिया, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रैशर जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसका सेवन इम्यून सिस्टम को भी ठीक रखता है।
एबीसी जूस के फायदे
1. एंटी-एजिंग
एबीसी जूस में विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स, सी, के और ई के साथ कई पोषक तत्व भी होते हैं, जोकि आपकी बढ़ती उम्र की प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करते हैं।
2. हैल्दी और ग्लोइंग स्किन
अगर आप अपनी ब्यूटी प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस जूस का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इस जूस को पीने से सिर्फ आपकी बॉडी ही नहीं बल्कि त्वचा भी डिटॉक्स होती है।
3. ब्यूटी प्रॉब्लम
इस जूस का सेवन आपके पिंपल्स, मुंहासों और झुर्रियों की समस्या को दूर करने के साथ स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है।
4. आंखों के लिए फायदेमंद
विटामिन ए से बरपूर होने के कारण इस जूस का सेवन आंखों के लिए भी अच्छा होता है। इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ चश्मा हटाने में मदद करती है।
5. मजबूत इम्यून सिस्टम
इस जूस में विटामिन सी भी भरपूर होता है, जोकि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर उसे बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
6. वजन कम करना
अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना खाली पेट इस जूस का सेवन जरूर करें। इसके अलावा इस जूस को वर्कआउट के बाद पीने से आपका वजन तेजी से कम होता है।
7. कैंसर से बचाव
एबीसी जूस का सेवन शरीर में कैंसर सेल्स को भी बढ़ने से रोकता है, जिससे आप कैंसर के खतरे से बचे रहते हैं। इसके अलावा इसका सेवन आपको फेफड़ों के कैंसर, ल्यूकेमिया, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रैशर जैसी बीमारियों से भी बचाता है।
8. तेज दिमाग
इस जूस का रोजाना सेवन स्मरण शक्ति भी तेज करता है। साथ ही इसे पीने से आपका दिमाग दोगुणा तेजी से काम करता है।