24 APRWEDNESDAY2024 9:43:24 AM
Nari

बेबी तैमूर के लिए करीना को नहीं पसंद हैं यह बात

  • Updated: 26 May, 2018 02:22 PM
बेबी तैमूर के लिए करीना को नहीं पसंद हैं यह बात

बॉलीवुड में कई स्टार किड्स हैं जो अपने पेरेट्स से भी ज्यादा पॉपुलर हैं इन्हीं में से एक है छोटे नवाब तैमूर अली खान। छोटे नवाब तैमूर के बारे में यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी पॉपुलैरिटी अपने पेरेंट्स से भी ज्यादा है।

आए दिन तैमूर कहीं न कहीं स्पॉट हो ही जाते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल में ही करीना ने बेटे तैमूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। तैमूर क्या कर रहा है कहां जहां रहा है इस पर ही लोगों की निगाहें टिकी रहती है। इसी वजह से करीना ने कहा कि 'वह चाहती हैं कि फोटोग्राफर्स हर दिन तैमूर का पीछा करना छोड़ दें।' 
PunjabKesari
खबरों के मुताबिक करीना ने कहा कि कभी-कभी एेसा हो तो ठीक लगता है लेकिन अब तो ये सब रोज हो रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी करीना यह परेशानी शेयर कर चुकी है। आपको बता दें कि करीना 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक कर रही है। उनकी यह फिल्म एक जून को रिलीज होगी। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News