19 APRFRIDAY2024 9:14:13 AM
Nari

करीना कपूर की फिटनेस का राज है Pilate, जानें इसके 7 जबरदस्त फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 19 Mar, 2019 11:03 AM
करीना कपूर की फिटनेस का राज है Pilate, जानें इसके 7 जबरदस्त फायदे

बॉलीवुड की सबसे फिट व स्लिम हिरोइनों में से एक करीना कपूर अपनी बॉडी फिटनेस को लेकर बेहद सजग रहती हैं। वजन कंट्रोल और स्लिम फिगर पाने के लिए करीना स्टिक डाइट व एक्सरसाइज को लेकर काफी पंचुअल रहती हैं। अपनी इसी आदत के चलते डिलीवरी के बाद उन्होंने अपना वजन तेजी से घटा लिया था। उनकी जीरो फिगर का राज कुछ और नहीं बल्कि पिलेट्स एक्सरसाइज है, जिसे वह रोजाना करती हैं। चलिए आपको बताते हैं पिलाटे एक्सरसाइज करने के कुछ फायदे।

 

क्या है Pilate Exercise?

बॉलीवुड सेलिब्रेटीज के साथ-साथ आजकल आम लोगों में भी पिलाटे एक्सरसाइज (Pilate Exercise) का क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। वर्कआउट इक्युपमेंट की मदद से की जाने वाली पिलाटे एक बॉडी बिल्डिंग एक्सरसाइज है। मगर आपको बता दें कि इसे बिना किसी उपकरण के भी किया जा सकता है। यह पेट की मांसपेशियों और सांस लेने की प्रक्रिया को स्‍ट्रांग बनाती है। पिलेट्स एक्सरसाइज के कई तरीके होते हैं, जिसमें से कोई भी एक आप अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, इस एक्सरसाइज का पूरा फायदा लेने के लिए इसे कम से कम 45-90 मिनट तक करना चाहिए।

PunjabKesari

क्यों फायदेमंद है पिलाटे एक्सरसाइज?

ये एक्सरसाइज शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने तथा मसल्स को मजबूत का काम करता है। साथ ही पिलाटे कई तरह की बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। इस प्रोग्राम से कंसट्रेंशन, ब्रीदिंग और फ्लोइंग एक्सरसाइज को इंपॉर्टेंस दिया जाता है। दरअसल, करेक्ट ब्रीदिंग ब्लड को ऑक्सिजनेट करता है और इसके सर्कुलेशन को बढ़ाता है।

Pilate Exercise के फायदे
फ्लेक्सिबल बॉडी

शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने तथा मसल्स को मजबूत करने के यह एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद है। 45-90 मिनट की जाने वाली यह एक्सरसाइज न सिर्फ आपको फिट रखती है बल्कि यह वजन घटाने में भी मददगार होती है।

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन

पिलाटे में ब्रीदिंग एक्सरसाइज शामिल होता है। जिससे फेफड़े और खून का प्रवाह दुरुस्त रहता है।

बैली फैट कम करने में मददगार

मोटी तोंद यानी बैली फैट कम करने के लिए भी यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। दरअसल, इस एक्सरसाइज से शरीर के सभी हिस्सों पर असर पड़ता है, जिससे ना सिर्फ वजन कंट्रोल में रहता है बल्कि बैली फैट घटाने में भी मदद मिलती है।

PunjabKesari

पीठ दर्द से राहत

नियमित रूप से यह एक्सरसाइज करने पर आपको पीठ दर्द और मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा यह एक्सरसाइज करने से पेट, कूल्हों, नितंबों और पीठ के निचले हिस्से स्ट्रांग होते हैं।

दिमाग रहता है स्वस्थ

45 मिनट की रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से आपका दिमाग स्वस्थ रहता है। इसके अलावा नियमित रूप से यह एक्सरसाइज करने पर तनाव, टेंशन और स्ट्रेस जैसी प्रॉब्लम भी दूर होती है।

अल्जाइमर का खतरा होता है कम

पिलाटे दिमाग को तेज करने के साथ-साथ अल्जाइमर का खतरा भी काफी हद तक कम करता है। इसके अलावा इस एक्सरसाइज को करने से आपकी रचनात्मक शक्ति का भी विकास होता है।

मड़ को बनाए बेहतर

इस एक्सरसाइज को करने से आपके शरीर में एंडोर्फिन नामक तत्व रिलीज होता है, जोकि आपके मूड को ठीक रखने का काम करता है। इसके अलावा इससे दिनभर आपके शरीर में एनर्जी भी भरी रहती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News