अपकमिंग फिल्म 'कलंक' पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई जो 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी। खास बात है कि इस फिल्म में एक साथ कई फेमस स्टार्स जैसे वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त फिल्म स्टारर के रुप में नजर आएगे। फिल्म की टीम इवेंट व शोज में इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं, जहां यह एक नया फैशन ट्रैंड सेट कर रही हैं। जी हां, फिल्म स्टारर को मैचिंग कपड़ों में ज्यादा स्पॉट किया जा रहा हैं।
हाल ही में फिल्म स्टार्स प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंच। हालांकि संजय दत्त यहां मौजूद नहीं थे। इन सभी का खूबसूरत ट्रैडीशनल लुक दिखा जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। आलिया भट्ट से लेकर माधुरी दीक्षित ने डिजाइनर कपड़े पहने, जहां माधुरी Varun Bahl Couture के पैस्टल अनारकली सूट में स्टनिंग दिखी, वहीं आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, आदित्य रॉय मैचिंग यैलो के रंग में रंगे दिखे।
चलिए डालते हैं उनके लुक पर एक नजर।
वरुण ने मस्टर्ड कुर्ता, येलो जैकेट, ब्राउन पैंट्स और उसी कलर के जूते पहने और आलिया मनीष मल्होत्रा के यैलो प्लाजो सूट में नजर आईं जिसके साथ उन्होंने झूमका स्टाइल ईयररिंग्स कैरी किए।
सोनाक्षी ने भी यैलो कुर्ते के साथ प्रिंटेड टिशू दुपट्टा कैरी किया जिसके साथ उन्होंने ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स कैरी किए, वहीं आदित्य ने मस्टर्ड कुर्ता और ब्लैक जींस पहनी थी।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP