25 APRTHURSDAY2024 3:44:45 PM
Nari

बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बावजूद करोड़ों की मालकिन है काजल, एक साल में कमाती हैं इतना

  • Updated: 19 Jun, 2018 01:46 PM
बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बावजूद करोड़ों की मालकिन है काजल, एक साल में कमाती हैं इतना

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का आज जन्मदिन है। काजल 33 साल की हो गई है। 1985 में मुंबई में जन्मी काजल ने जर्नलिज्म की पढ़ाई की है। वह बचपन से ही टीवी जर्नलिस्ट बनना चाहती थी लेकिन समय ने उन्हें एक्ट्रेस बना दिया। 
PunjabKesari
2004 में फिल्म 'क्यों हो गया ना' से काजल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म से उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों की तरफ रुख कर लिया। तेलुगु फिल्म 'चंदामामा' से उन्हें सफलता मिली। काजल ने मॉडलिंग में भी नाम कमाया। काजल भले ही बॉलीवुड में फ्लॉप रही हो लेकिन वह साउथ इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में से एक है। 
PunjabKesari
काजल करीब 66 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन है। वह हर साल 14 करोड़ रुपए कमाती है। एक्ट्रेस होने के साथ वह बिजनेस वुमेन भी है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती है। इंस्टा पर वह अक्सर अपनी कई फनी तस्वीरें शेयर करती हुईं नजर आती हैं।
PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News