अगर आपका भी जन्मदिन जुलाई में ही होता है तो यह लेख आपकी जन्मदिन की खुशी को और भी दोगुना कर देगा। आज हम जुलाई में जन्म लेने वाली लड़कियों के बारे में कुछ विशेष बातें जानेंगे। इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां कुछ घरेलु स्वभाव की होती हैं। इसका मतलब यह नहीं कि ये प्रोफेशनल लाइफ नहीं जीती बल्कि इनको असल खुशी अपने घर-परिवार के संग समय बिता कर मिलती है। इस महीने जन्म लेने वाली लड़कियां बहस करने में काफी तेज होती हैं इन लड़कियों के पॉलिटिक्स या फिर फैशन की दुनिया में जाने के काफी हाई चांसिस होते हैं।
मूडी होती हैं ये लड़कियां
एस्ट्रोलॉजी का ऐसा मानना है कि इस महीने में जन्मी लड़कियों के स्वभाव को समझना बेहद टेढ़ी खीर का काम है। इस वजह से इनकी कुछ ज्यादा दोस्त नहीं होते पर जितने भी होते है वह इनके दिल के काफी करीब होते हैं। इनके दिमाग का कुछ पता नहीं चलता। एक दम से खुश हो जाना और छोटी सी बात का बतंगड़ बनाकर मुंह सुजा लेना इनके स्वभाव में शामिल होता है।
भयंकर आशावादी
जुलाई में जन्मी लड़कियां भरपूर आशावादी होती हैं। ये नेगेटिव बात में भी पॉजिटेविटी आसानी से ढूंढ लेती हैं। इनके जीवन में जितनी मर्जी मुसीबतें चल रहीं हो फिर भी ये खुद को जीवन की अच्छी यादों में समेटे रखती हैं। बुरे समय का प्रभाव यह खुद पर नहीं होने देती ।
महानता से नाता
‘जुलाई’ के महीने को यह नाम रोमन साम्राज्य के महान लीडर जूलियस सीजर की बदौलत मिला है। उनका जन्म 12 या 13 जुलाई के दिन हुआ था। इस महीने में जन्म लेने वाले लोग अक्सर बड़े-बड़े काम किया करते हैं। 4 अमेरिकन राष्ट्रपति (जॉर्ज डब्ल्यू बुश शामिल), जेआरडी टाटा, सौरव गांगुली व प्रियंका चोपड़ा जैसी हस्तियों का जन्म भी इसी महीने में हुआ है।
बहस का बेहतर निपटारा
जापान में की गई एक स्टडी के अनुसार ग्रीष्म या वसंत ऋतु में जन्मे लोग शांत व सुलझे हुए होते हैं। किसी बहस के दौरान व बहुत सोच-समझकर प्लानिंग से कोई एक्शन लेते हैं। कोई भी फैंसला यह लोग बेहद सोच विचार के बाद ही लेते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में यह हाल
यूके में की गई एक स्टडी के अनुसार जुलाई में जन्म लेने वालों की हायर एजुकेशन की संभावना कम ही होती है। यह बात थोड़ी नकारत्मक है। लेकिन इन सब के बावजूद यह लड़कियां अपनी फील्ड में कमाल कर दिखाती हैं। शुरु से ही इनका स्वभाव चैलेंजिंग होता है।
सादगी में होती हैं निपुण
इस महीने जन्मी लड़कियां सादगी पसंद होती हैं। इनके पास सब कुछ होने के बावजूद यह सिंपल लाइफ जीना पसंद करती हैं। कई बार इनकी इस सोच का लोग मजाक भी उड़ा देते हैं। जिनका पलट कर जवाब देना ये लड़कियां जरुरी नहीं समझतीं।
लेफ्ट-हैंडेड होती हैं ये लड़कियां
जुलाई में जन्म लेने वाली लड़कियां अधिकतर अपने बाएं हाथ से लिखती हैं। यह लड़कियां एक दिन ऐसे मुकाम पर पहुंचती हैं जहां इनके बाईं हाथ के सिगनेचर किए बगैर काम कोई काम आगे नहीं बढ़ता।
जुलाई में जन्मे लोग यदि जुलाई में जन्म लेने वाले अपनी तारीफें सुनकर खुश हो रहे हैं तो जुलाई में जन्मे अपने अन्य दोस्तों को खुश होने का मौका भी जरूर दीजिए।