25 APRTHURSDAY2024 9:06:03 AM
Nari

पेरिस के 'महल' में हो रही हैं प्रियंका की जेठानी सोफी की शादी, जानिए इस पैलेस की खासियत

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 29 Jun, 2019 09:36 AM
पेरिस के 'महल' में हो रही हैं प्रियंका की जेठानी सोफी की शादी, जानिए इस पैलेस की खासियत

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ पेरिस में हैं। दरअसल, प्रियंका के जेठ और जेठानी सोफी टर्नर और जो जोनस दोबारा शादी करने वाले है। पीसी और उनके पति निक दोनों शादी की तैयारियों में बिजी है। आए दिन प्रियंका-निक की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती है, जिसमें दोनों खूब एन्जॉय करते दिखाई देते है। 

सोफी और जो अपनी शादी को शानदार बनाना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने पेरिस के एक फेमस महल (Château de Tourreau) को चुना। खबरों की मानें तो यह ग्रेंड वेडिंग (Château de Tourreau) में होगी। 
PunjabKesari

महल की खासियत 

महल की खास बात यह है कि यह 17 एकड़ में फैला हुआ है। 18वीं शताब्दी के इस महल में गार्डन और 82 फीट लंबा पूल है। यहां पर 16 बेडरूम और 16 बाथरूम है, जहां पर 29 मेहमान ठहर सकते है। इस महल में एक कमरे का एक दिन का किराया ही लाखों में है। जी हां, एक दिन का किराया 3,21,084 रुपए है।  वही, पूरे महल को बुकिंग करोड़ों में होती है। वही, अगर प्रियंका-निक की शादी की बात करें तो दोनों की रॉयल वेडिंग जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मेद पैलेस का एक दिन का किराया लगभग 60 हजार डॉलर यानि लगभग 43 लाख रुपए हैं। 
PunjabKesari

हादसे का शिकार होती बची प्रियंका

प्रियंका-निक शादी के फंक्शन को खूब एन्जॉय कर रहे है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें प्रियंका बोट से पानी में गिरने वाली होती है तभी निक उनका हाथ थामते है। प्रियंका पानी में गिरते-गिरते बचती है। 
 

पहले भी हो चुकी है इस कपल की शादी

बता दें कि सोफी और जो ने बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड 2019 के बाद सीक्रेट वेडिंग की थी। यह वेडिंग लास वेगस के लिटिल व्हाइट चैपल में हुई थी। कहा जा रहा है कि अब यह कपल 15 जुलाई को दोबारा शादी करेंगे। 
PunjabKesari

Related News