बॉलीवुड में जल्द ही फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर अभी से ही यंग गर्लस की फैशन आइकन बन गई हैं। वह हर किसी को अपने स्टाइलिश आउटफिट्स से अपना दीवाना बना लेती हैं। चाहे वेस्टर्न आउटफिट्स हो या इंडियन ड्रैसिज वह हर तरह के कपड़ों में क्लासी लगती हैं।
जिन लड़कियों का पसंदीदा कलर व्हाइट हैं उनके लिए जाह्नवी की यह आउटफिट एक दम बैस्ट है। व्हाइट फ्लोरल इम्ब्रॉयडरी वर्क अनारकली के साथ जाह्नवी ने ओवरसाइज ईयररिंग्स पहनी। जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत हेयरस्टाइल बनाया। इस पूरी लुक में स्टाइलिश और सुंदर लग रही थीं।
यैलो फ्लोर लेंथ अनारकली सूट के साथ जैकेट भी कैरी कर सकती है। जैकेट सिंपल से सूट को भी स्टाइलिश लुक देगा। सूट के साथ गोल्ड झूमके भी ट्राई कर सकते हैं।
रैड प्लाजो के साथ मजेंटा कलर की फ्रिल स्लीव्स कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। यह आउटफिट उन लड़कियों के लिए बैस्ट है जो सलवारी कमीज पहनना पसंद नहीं करती।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP