जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर अपनी फिल्म 'धड़क' को प्रमोट करने के लिए लखनऊ गए हुए थे। हाल में ही वह मुंबई वापिस लौटे हैं। एयरपोर्ट पर दोनों को एक-साथ स्पॉट किया गया।
इस दौरान जाह्नवी ट्रैडीशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने मोनोक्रोम आउटफिट वियर किया था। ज्वैलरी में उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने थे। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने हाई पोनीटेल और लाइट मेकअप किया था। फुटवियर में जाह्नवी ने ब्लैक पंजाबी जूती वियर की थी। मैचिंग ब्लैक हैंडबैग जाह्नवी की लुक को पूरा कर रहा था।
वहीं, ईशान कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने व्हाइट टी के साथ ब्लैक ट्रैकसूट पहना था। आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर की यह डेब्यू फिल्म हैं। फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP