हाल ही में, श्रीदेवी की बेटी 'खुशी कपूर'( Khushi Kapoor) न्यूयॉर्क फिल्म सिटी में अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने गई है। बहन की याद सताते हुए 'जान्हवी कपूर'(Janhvi Kapoor) भी न्यूयॉर्क अपने पिता 'बोनी कपूर'(Bony Kapoor) के साथ अपनी छोटी बहन खुशी से मिलने चली गई। पिता बोनी तो भारत वापस आ गए मगर जान्हवी वहीं अपनी वेकेशन मनाना शुरू हो गई है। इस दौरान वो न्यूयोर्क की सड़कों पर लगे फाउंटेन के पानी से नहाती हुई नजर आई है। यह फोटो जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
अगर जान्हवी के लुक की बात की जाए तो उनका ड्रेसिंग स्टाइल हमेशा ही सेक्सी और बोल्ड रहता है। उनके गर्लिश लुक बहुत सी लड़कियों को इंस्पायर करती है। इस फोटो में वो ग्लिटर टॉप और ब्लैक शॉट्स पहने हुए नजर आई है।
खुशी कपूर के साथ उनकी यह तस्वीर भी वायरल हो रही है। खुशी का व्हाइट टॉप और डेनिम रग जीन्स बहुत कूल लग रहा है। दोनों बहनों की बॉन्डिंग बहुत ही कमाल की है।
यहीं नहीं जान्हवी की इस फोटो पर फैंस के ही नहीं ढेरों सेलेब्स के कमेंट आए है। ईशान खट्टर के कमेंट ने तो तहलका मचाया हुआ है। ऐसा लग रहा है कि वो जान्हवी को काफी याद कर रहे है। उनका कमेंट था “Our floods are better than theirs.” यानी हमारे यहां के फ्लड्स वहां से बेहतर है।
डिज़ाइनर और श्रीदेवी के खास दोस्त 'मनीष मल्होत्रा' ने भी हार्ट इमोजी वाले कमेंट किए है। वहीँ रिहा कपूर ने भी 'क्यूटी' लिख कर अपना प्यार दिखाया।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP