16 APRTUESDAY2024 7:29:30 PM
Nari

अंदर से ऐसा दिखता हैं ईशा और आनंद का बंगला 'गुलीटा', कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 27 Jun, 2019 03:30 PM
अंदर से ऐसा दिखता हैं ईशा और आनंद का बंगला 'गुलीटा', कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पिछले साल 13 दिसंबर को आनंद पीरामल से हुई। ईशा मुकेश अंबानी की बेटी है इसलिए शादी काफी रॉयल की गई। शादी में कई नामी हस्तियां शामिल हुई। 

ईशा-आनंद ने बंगले का नाम रखा 'गुलीटा'

इन दिनों ईशा अपने नए बंगले को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, आनंद पीरामल के पिता अजय पीरामल ने 2012 में एक सी-फेसिंग बंगलो खरीदा था, जिसपर इन दोनों की शादी से पहले काम चल रहा था।
PunjabKesari
अब यह बंगलो बनकर तैयार है। आंनद के पिता ने यह बंगलो शादी पर इन्हें गिफ्ट के तौर पर दिया।
PunjabKesari
इस आलीशान बंगलो का नाम 'गुलीटा' है। अब ईशा इस बंगलो में शिफ्ट होगी। गुलीटा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
PunjabKesari

बंगले की खासियत 

50,000 वर्ग फुट में बने इस घर को बनाते समय इसके इंटीरियर पर काफी फोकस किया गया है।
PunjabKesari
इसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध है। इस पांच मंजिला बंगले में एक लॉन, तीन बेसमेंट, खुली हवा में स्वीमिंग पूल और कई सारे कमरे बनाए गए हैं।
PunjabKesari
साथ में इसमें शानदार ग्लास का मुखौटा बनाया गया है जिससे बाहर के नजारे का पूरा आनंद लिया जा सकता है। घर का डिजाइन काफी अलग है।
PunjabKesari
यह डायमंड थीम पर बना है। इस बंगले की तस्वीरें देखकर आप भी चौंक जाएगे।
PunjabKesari
बता दें कि इस बंगले की कीमत 450 करोड़ बताई जा रही है। 
PunjabKesari


 

Related News