18 APRTHURSDAY2024 9:26:45 AM
Nari

क्या सच में प्रियंका बनने वाली है मां? ड्रेस में दिख गया उनका बेबी बंप

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 16 Feb, 2019 11:41 AM
क्या सच में प्रियंका बनने वाली है मां? ड्रेस में दिख गया उनका बेबी बंप

शादी के बाद बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी उनकी महंगी ड्रेस तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा बटौर रही है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा माइकर कोर के शो को अटेंड करने पहुंची जहां वो Mimi Cuttrell की डिजाइन की हुई चेक्ड रफ्फल स्कर्ट के साथ मैचिंग ब्लेजर कैरी किए नजर आईं। उनकी इस ड्रेस की की कीमत आपके भी होश उड़ा देगी। 

PunjabKesari
दरअसल, प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत लगभग 1 लाख 75 हजार रुपए है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। इसके अलावा एक और वजह है जिस वजह से वह सुर्खियों में है। जी हां, प्रियंका की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका प्रैग्नेंट है। 

PunjabKesari, Priyanka Chopra Image, Nari
पिछले कुछ दिनों पहले प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कह था कि शादी के बाद उनका और निक का सपना है कि वो माता पिता बने। इसके अलावा दोनों ने अपनी फैमिली प्लॉनिंग के बारे में भी खुल कर अपने विचार रखे थे। वहीं प्रियंका-निक की करीबी दोस्त का कहना है कि साल 2018 उनकी शादी का था अब 2019 में वह पेरेंट्स बनने की सोच रहे है। 

PunjabKesari

Related News