बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म इंजट इट रोमांटिक की प्रमोशन में बिजी थीं जो आज यानी 28 फरवरी को रिलीज होगी। मगर अब वो अपने छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की रोका सेरेमनी के लिए भारत पहुंची हुई है जहां उनके पति निक जोनस भी नजर आए।
आपको बता दें कि बुधवार को दिल्ली के ताज पैलेस में सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी मंगेतर ईशिता कुमार की रोका सेरेमनी रखी गई, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। भाई की रोका सेरेमनी पर प्रियंका का ट्रेडीशनल लुक काफी गॉर्जियस दिखा। चलिए देखते है उनकी कुछ तस्वीरें।
ऑफ व्हाइट अनारकली ड्रेस में दिखी प्रियंका
इस फैमिली फंक्शन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ऑफ व्हाइट अनारकली ड्रेस में दिखी जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थी। अनारकली के साथ प्रियंका ने डायमंड नेकलेस व हाथ में रेड कलर का मिनी क्लच कैरी किया, वहीं बात निक जोनस की करें तो वह भी देसी लुक में नजर आए। उन्होंने व्हाइट शेरवानी पहनी जिसमें वह काफी हैंडसब लग रहे थे।
शरारा सूट में स्टनिंग दिखी प्रियंका की भाभी
बात अगर ब्राइडल गर्ल ईशिता कुमार की करें तो उन्होंने अपनी रोका सेरेमनी के लिए हॉट पिंक कलर का शरारा सूट कैरी किया जो लाइट वेट में था। वही प्रियंका के भाई व्हाइट शेरवानी के साथ नेहरू जैकेट पहने नजर आए।