विदेश घूमने का सपना तो हर भारतीय का होता है लेकिन इसके लिए सबसे मुश्किल काम है वीजा लगवाना। विदेश जाने के लिए पासपोर्ट के अलावा आपको वीजा के लिए भी काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। मगर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको यूरोप के एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भारतीय बिना वीजा के भी ट्रैवल कर सकते हैं।
जी हां, यूरोप के सर्बिया शहर में आप बिना वीजा ट्रैवल कर सकते हैं। यूरोप का सर्बिया ऐसा शहर है, जहां आप खूबसूरत विरासत, वास्तुकला, समृद्ध संस्कृति, स्वादिष्ट व्यंजन,रोमांचक नाइटलाइफ और अनोखे रेस्तरां का मजा ले सकते हैं। आप यहां बिना भीड़-भाड़ के अपनी छुट्टियां सुकून और शांति से बिता सकते हैं। यहां के खूबसूरत नजारे और सुहावना मौसम हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है।
पहाड़ों और प्राकृतिक सुदंरता से घिरे इस शहर को देखकर हर कोई हैरान रह जाते हैं लेकिन इसके बावजूद भी यहां पर्यटकों की ज्यादा भीड़ दिखाई नहीं देती। इस शहर में सिर्फ वही टूरिस्ट आते हैं, जोकि वीकेंड पर शांति से टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। पर्यटकों की संख्या कम होने के कारण सर्बिया की सरकार ने घोषणा की है कि भारतीय अब 30 दिनों के लिए इस शहर की बिना वीजा के सैर कर सकते हैं। मतलब बिना किसी काम के आप यहां 30 दिनों तक अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।
सिर्फ भारत ही नहीं, सर्बिया ने 78 अन्य देशों को 30 दिनों के लिए बिना वीजा यहां ट्रैवलिंग करने के अनुमति दी है। यहां ट्रैवल करने के लिए आपको वीजा नहीं सिर्फ हवाई टिकट बुक करवाना है और आप यहां आराम से पहुंच जाएंगे।
भारत से सर्बिया जाने की टिकट सिर्फ 3500 हैं। इसके अलावा सर्बिया के होटल, रहन-सहन, खान-पान और परिवहन का खर्चा भी इतना ज्यादा है इसलिए आप यहां की कई जगहों पर बेफ्रिक होकर घूम सकते हैं। तो अगर आप भी बिना वीजा अपनी छुट्टियां बिताने के लिए कोई जगह ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP