24 APRWEDNESDAY2024 7:23:25 PM
Nari

बेफ्रिक होकर घूमें विदेशों के ये 10 शहर, यहां जाने के लिए नहीं चाहिए Visa

  • Updated: 02 Jul, 2018 11:07 AM
बेफ्रिक होकर घूमें विदेशों के ये 10 शहर, यहां जाने के लिए नहीं चाहिए Visa

विदेश घूमने का सपना तो हर भारतीय का होता है लेकिन इसके लिए सबसे मुश्किल काम है वीजा लगवाने का। विदेश जाने के लिए पासपोर्ट के अलावा आपको वीजा के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ती है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आज हम आपको विदेशों के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे देशों के बारे में जहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ती।
 

1. नेपाल
भारत के इस पड़ोसी देश में जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं है।  यहां जाने के बाद आप 150 दिनों तक वीजा ऑन अराइवल ले सकते हैं। नेपाल के खूबसूरत जगहों पर घूमने के लिए आपके पास फोटो आइडी प्रूफ भी जरूर होना चाहिए।

PunjabKesari

2. मॉरीशस
मॉरीशस में घूमने के लिए भारतीयों को कम से कम 60 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सहूलियत मिलती है। इसलिए आप बेफ्रिक होकर यहां घूम सकते हैं। यहां घूमने के साथ-साथ आप सी-फूड का मजा लेना न भूलें।

PunjabKesari

3. जमैका
बिना वीजा घूमने के लिए जमैका भी सबसे बढ़िया ऑप्शन है। इसकी खूबसूरती देखकर तो आपका मन यहां से वापस आने को ही नहीं करेगा।यहां घूमने के लिए आपको किसी वीजा नहीं बल्कि सिर्फ पासपोर्ट की जरूरत होती है।

PunjabKesari

4. फिजी
अपने सुदंर बगीचों के लिए मशहूर फिजी में घूमने के लिए आपको वीजा नहीं सिर्फ पासपोर्ट की जरूरत होती है। इसलिए आप भी गर्मियों की छुट्टियों में फिजी घूमना शुरू कर दें।

PunjabKesari

5. कंबोडिया
कंबोडिया जाने के लिए आपको वीजे की जरूरत नहीं है। आप बिना वीजा यहां के खूबसूरत जगहों के साथ प्राचीन अंकोरवाट मंदिर भी देख सकते हैं। कंबोडिया 30 दिनों के लिए भारतीय नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है।

PunjabKesari

6. एक्वाडोर
अगर आप जंगल में ट्रैकिंग करने का सोच रहे हैं तो साउथ अमेरिका का यह शहर आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। इसकी सबसे खास बात यह हैं कि यहां जाने के लिए आपको वीजा की भी जरूरत नहीं है।

PunjabKesari

7. मकाऊ
चीन का इस शहर में भी भारतीयों को वीजा के बिना आने की इजाजत है। आपको पार्टी और चकाचौंथ पसंद है, तो आप घूमने के लिए मकाऊ जा सकते हैं।

PunjabKesari

8. थाईलैंड
थाईलैंड दुनिया में 51 सबसे बड़े देशों में से एक है। इस देश में भी आप बिना वीजा के बैंकॉक, पताया और क्राबी जैसी शानदार जगहों में घूमने के लिए जा सकते हैं।

PunjabKesari

9. अंटार्कटिका
अंटार्कटिका एक ऐसा देश है जहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। यहां घूमने के लिए साउथ शेटलैंड आइसलैंड, रोस आइसलैंड और लेक वोस्टोक जैसी कई खूबसूरत जगहें हैं।

PunjabKesari

10. डोमिनिका 
डोमिनिका उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में बसा एक देश है। इस देश की खासियत इसकी खूबसूरती, शांत वातावरण, सुदंर नजारे और समुद्र की ठंडी हवा है। यहां की खूबसूरती में आप बिना वीजा के ऐसे खो जाएंगे कि आपका वापस आने का मन नहीं करेगा।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News