16 APRTUESDAY2024 12:28:58 PM
Nari

Special: गणतंत्र दिवस पर खुद को दें Indian Flag Tricolor लुक

  • Updated: 25 Jan, 2017 03:45 PM
Special: गणतंत्र दिवस पर खुद को दें Indian Flag Tricolor लुक

फैशनः 26 जनवरी का दिन भारत में गणतंत्र दिवस के रूप पूरे सम्मान के साथ मनाया जाता है। इसी दिन भारत का संविधान लागू किया गया था।  26 नवम्बर सन 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इस संविधान को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था।
इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होती है। हर बार की तरह इस साल भी इसे भारत अपनी 68वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। इस खास मौके पर अबुधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहमद बिन ज़ायेद अल नाह्यान मुख्य अतिथि होंगे।

स्कूल, कॉलेजों में हर साल गणतंत्र दिवस को बहुत ही रंग-बिरंगे और आनन्दपूर्णं तरीके से मनाया जाता हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में सैन्य परेड, सैन्य सामानों की प्रदर्शनी, भारतीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय झंडे को सलामी और अन्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उत्सव में शामिल लोगों के द्वारा राष्ट्र-गान गाया जाता है। 

अगर आप किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं भी हो पाते तो आप घर ही इस उत्सव को स्पैशल तरीके से भी सैलिब्रेट कर सकते हैं जो हमेशा अच्छी यादगीरी के रूप में आपको याद रहेगा। इस दिन आप तिरंगे झंडे के रंग से मैच खाती आऊटफिट पहन सकते हैं। लड़के व्हाइट कलर के प्जामे कुर्ते के साथ, हरे या केसरी रंग का नेहरू जैकेट वियर कर सकते हैं। वह पजामे की जगह पर जुड़ीदार पजामी भी ट्राई कर सकते हैं। इसी के साथ जो लड़के टैटू का शौक रखते हैं तो वह तिरंगे वाला टैम्पररी टैटू भी बनवा सकते हैं। 

वहीं लड़कियां केसरी, सफेद और हरे रंग का थ्री डी (3d) सलवार सूट पहन सकती हैं। इसके अलावा लड़कियां साड़ी, वनपीस ड्रैस, गाऊन के साथ भी इन रंगों में चुनाव कर सकती हैं। लड़कियां तो एक्सेसरीज और मेकअप में भी इन रंगों का बखूबी इस्तेमाल कर सकती हैं। एक्सेसरीज में लड़किया तिरंगे वाले ईयररिंग, ब्रैसलेट, चुड़ियां, हेयरबैंड भी चूज कर सकती हैं।  केसरी, सफेद और हरे रंग का नैकलेस, ईयररिंग, आई मेकअप भी आपको अट्रैक्टिव लुक देगा। आईशैडो में आप तिरंगे के तीनों रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं आप इस रंग के आईलाइनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दिनों तो नेलआर्ट करवाना भी खूब ट्रैंड में चल रहा है। इस नैशनल डे पर हाथों पर तिरंगे वाला स्पैशल नेलआर्ट भी करवा सकते हैं। बच्चों को भी आप तिरंगे के पैटर्न वाली ड्रैस पहना सकते हैं। बच्चों को क्यूट लुक देने के लिए उनके चेहरे पर तिरंगे का पेंट कर सकते हैं।

-वंदना डालिया

Related News