भारतीय लोग वीकेंड्स में विदेशों में घूमना ज्यादा पसंद करते हैं, जिसकी एक वजह है साफ-सफाई। सर्वे के मुताबिक भारतीय लोगों को विदेशों की क्लीननेस काफी अट्रैक्ट करती है लेकिन स्वच्छता के मामले में अब भारत भी पीछे नहीं है। जी हां, हर साल होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में इंडिया के कुछ शहरों को साफ और सुंदर शहर का दर्जा प्राप्त है, जोकि बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से भी एक हैं।
भारत के सबसे स्वच्छ शहर
इंदौर
मध्यप्रदेश की राजधानी इंदौर साफ-सफाई के मामले में पहले स्थान पर है। बता दे कि इंदौर को मिनी मुंबई भी कहते है क्योंकि इस शहर की ग्रोथ रेट काफी अच्छी है। साथ ही यहां टूरिस्ट भी काफी संख्या में आते हैं।
चंडीगढ़
भारत की बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक चंडीगढ़ सबसे साफ और स्वच्छ शहरों की लिस्ट में भी शामिल है। इतना ही नहीं, इस शहर को इंडिया की पहली सोलर सिटी बनने का भी दर्जा प्राप्त है। बता दें कि यहां का प्रशासन ने एनर्जी व रिसोर्स संस्थान के साथ मिलकर शहर को ईको फ्रेंडली बनाने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करता है।
सूरत
जहां सूरत में घूमने के लिए एक से बढ़ एक बढ़ियां जगहें है वहीं यह गुजरात के सबसे बड़े औधोगिक शहर में से एक है। समुद्र किनारे बसा यह शहर साफ-सफाई के मामले में चौथे नंबर पर है। हालांकि फैक्टरियां होने के कारण यहां काफी प्रदूषण है लेकिन फिर लोग यहां साफ-सफाई का काफी ध्यान रखते हैं।
मैसूर
मैसूर में हर साल हजारों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे सबसे स्वच्छ देशों में से भी एक माना जाता है। दरअसल, 2008 में मैसूर में 'Let’s do it' नाम से एक कैंपेन चलाया गया, जिसमें पूरे शहर ने मिलकर साफ-सफाई की। इस कैंपेन के दौरान सड़कों के साथ-साथ नालियों को भी अच्छी तरह साफ किया गया।
दिल्ली
भारत की राजधानी दिल्ली में हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से टूरिस्ट आते हैं। हाल ही में दिल्ली को साफ करने के लिए स्वस्छ भारत अभियान चलाया गया, जिसमें एनएमडीसी (NMDC) की मदद से दिल्ली की सड़कों से लेकर गलियों को साफ किया गया। इसी कारण दिल्ली भी सबसे स्वच्छ देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है।
तिरुचिरापल्ली
तिरुचिरापल्ली घूमने के लिए बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक हैं, जो अपने बड़े और पुराने हिंदू मंदिर के लिए फेमस है। सफाई के मामले में इस शहर को दूसरी दर्जा प्राप्त हैं। इस शहर के लोग भी साफ-सफाई के मामले में पूरा सहयोग देते हैं।
नवी मुंबई
महाराष्ट्र के सबसे साफ शहरों में नवी मुंबई पहले भारत लिस्ट में इसका नबंर आठवां है। पुरानी मुंबई की तुलना में नवी मुंबई में काफी साफ सफाई देखी जा सकती है।
विशाखापत्तनम
साफ-सफाई के मामले में विशाखापत्तनम दूरे नबंर पर है। समुद्र के किनारे बसा होने के कारण इस शहर का मौसम ज्यादातर समय में सुहाना बना रहता हैं। घूमने के लिए इस शहर में टूरिस्ट की भाड़ लगी रहती है। वहीं साफ-सफाई की बात करे तो यहां के लोग इस बात का काफी ख्याल रखते हैं।
तिरुपति
यह शहर अपने पुराने हिंदू मंदिरों के लिए जाना जाता है। साथ ही यह आंध्रप्रदेश का 9 वां सबसे बड़ा शहर भी है। बता दें कि बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक तिरुपति भारत का नौवां सबसे स्वच्छ देश है।
वडोदरा
बरोड़ा नाम से भी मशहूर इस शहर की नगरपालिका और यहां के लोग साफ सफाई का खास ध्यान रखते हैं। यही कारण है इसे भी साफ-सफाई की लिस्ट में 10वां स्थान दिया गया है। बात अगर टूरिस्ट की हो तो इस मामले में भी वडोदरा काफी आगे है।