23 APRTUESDAY2024 3:16:03 PM
Nari

महिलाओं में 35 के बाद सामान्य है ये 3 रोग, डाइट बदलें और करें बचाव

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 26 Oct, 2018 05:36 PM
महिलाओं में 35 के बाद सामान्य है ये 3 रोग, डाइट बदलें और करें बचाव

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में मेटाबॉलिज्म और पोषक तत्वों की कमी आने लगती है। महिलाओं में 35 की उम्र के बाद हड्डियों की कमजोरी,डायबिटीज, दिल की बीमारियां, हाई या लो ब्लड प्रेशर आदि कई तरह की परेशानियां आनी सामान्य है। इनसे बचाव के लिए समय रहते सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी है। 


1. हड्डियों की कमजोरी
35-40 की उम्र के बाद मेनोपॉज की अवस्था करीब आते-आते शरीर में हड्डियों की कमजोरी आना आम बात है। इससे जोड़ों का दर्द, ऑस्टियोपोरोसिस, अर्थराइटिस जैसी दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं। इससे हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है।
PunjabKesari
क्या करें?
इस बीमारी से बचने के लिए आपने आहार का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। हरी सब्जियां, कैल्शियम युक्त आहार, दूध, दही, छाछ, पनीर, चीज़, मक्खन, घी, सलाद आदि अपने खाने में जरूर शामिल करें। इसके अलावा अपने वजन से कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है, न तो असे कम होने दें न बढ़ने दें। 

2. दिल की बीमारी
ज्यादा वसा वाली चीजें खाने से हार्ट डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का यह सबसे बड़ा कारण है। इससे धमनियां ब्लॉक होने का डर रहता है। 35 की उम्र के बाद अगर डायट पर ध्यान न दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है। 
PunjabKesari
क्या करें?
इसके लिए अपने खान-पान पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अपने खाने में फाइबर युक्त आहार, ताजे फल, हरी सब्जियां, मछली आदि शामिल करें। रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज या योगा जरूर करें। सुबह की सैर बहुत जरूरी है ताकि आप शारीरिक रूप से एक्टिव रहें। 

3. डायबिटीज की परेशानी
आजकल यह बीमारी आम सुनने को मिल रही है। गलत लाइफस्टाइल इसकी सबसे बड़ी वजह है। जब ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है तो इंसान डायबिटीज का शिकार बन जाता है। इसके साथ ही दिल की बीमारी, किडनी की बीमारी, याद्दाश्त कमजोर होना, प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होना आदि कई तरह की परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं। 
PunjabKesari
क्या करें?
इससे बचाव रखने के लिए सिर्फ चीनी ही नहीं बल्कि नमक और तेल का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से भी बचें। ड्राई फ्रूट, फल, सब्जी, दालों को अपनी डाइट में शामिल करें। एक्सरसाइज करने का समय नहीं है तो दिन में कम से कम आधा घंटा पैदल जरूर चलें। 

Related News