24 APRWEDNESDAY2024 8:14:07 PM
Nari

इस तरह से करें बेकार प्लास्टिक चम्मच से Home Decoration

  • Updated: 22 Aug, 2017 06:02 PM
इस तरह से करें बेकार प्लास्टिक चम्मच से Home Decoration

घर में ऐसी बहुत सी चीजे होती है जिसे आप बेकार समझ कर फैंक देते है लेकिन घर में पड़ी ऐसी बहुत सी बेकार चीजे घर की डेकोरेशन में काम आ सकती है। घर में बेकार पड़ी प्लास्टिक चम्मच, प्लास्टिक पाईप और स्प्रै पेंट घर की सजावट के लिए बहुत काम की चीजे है। आज हम आपको घर में पड़े बेकार प्लास्टिक से स्टाइलिश सुंदर फ्लावर से लेकर एक से बढ़कर एक डेकोरेटिड चीजें बनान सिखाएगें।

PunjabKesari

इस्तेमाल होने वाला सामान
प्लास्टिक से घर की डेकोरेशन का समान बनाने के लिए आपको बेकार प्लास्टिक, प्लास्टिक के चम्मच, प्लास्टिक पाईप, स्प्रै पेंट, मोमबत्ती, हॉट ग्लू और मोतीयो की जरुरत पड़ेगी।

 

इस तरह से डेकोरेटिव बनाए सामान
1. प्लास्टिक फ्लावर
सभी प्लास्टिक चम्मच को मोमबत्ती से गर्म करके फूल की शेप की तरह मोड़कर इसे अलग-अलग तरह के कलर कर दें। अब इसमें प्लास्टिक की पाइप पर चिपकाते हुए फूल की शेप देते जाएं। गुलाब बनकर तैयार होने पर कागज से पत्तियां बना कर इसमें चिपका दें। अब आप इसे फ्लावर पोट में लगा सकते है।

PunjabKesari

2. लैंप
लैंप बनाने के लिए आप चम्मच को स्प्रै पेंट करने के बाद बोतल के चारों तरफ इसके गोलाई वाले हिस्से को नीचे की तरफ करके लगाए। इसे लगाने के बाद इसमें बल्ब होल्डर लगा कर बल्ब को जला कर देखें। इससे आप अपने घर को अटरैक्टिव लुक दे सकती है।

PunjabKesari

3. मोर की कलाकृति
मोर की सुंदर कलाकृति बनाने के लिए आप चम्मच को मोर की तरह पीला, नीला और हरा कलर कर लें। इसके बाद माचिस की तीली या प्लास्टिक के छोटे पाईप को लेकर उसके दोनों ओर रूई को लपेट कर इन तीलियों को दो हिस्सों में बराबर काट लें। कार्डबोर्ड में मोर की आकृति बना कर तीलियों को उसमें चिपकाते जाएं। अब चम्मचों को गोल आकार में कार्डबोर्ड में चिपका कर इसके पंखों को भी इसमें चिपका दें। आपकी मोर की आकृति बन कर तैयार है।

PunjabKesari

4. कैंडल स्टैंड
कैंडल स्टैंड बनाने के लिए आप चम्मच के गोलाई वाले हिस्से को बाहर की तरफ करके उसकी डेडी को अंदर की तरफ चिपका दें। इसी तरह इसे एक के उपर एक लगाते जाएं। जब ये काफी बड़ा हो जाएं तो आप इसके बीच में कैंडस को लगा दें। चम्मच के गोलाई वाले हिस्से में आप मोती भी लगा सकते है।

PunjabKesari

5. फ्लावर पोट
चम्मच से फ्लावर पोट बनाने के लिए एक कांच की बेकार बोतल के चारों तरफ चम्मच के गोलाई वाले हिस्से को नीचे करके ग्लू की मदद से चिपका दें। इन कलरफुर चम्मच को उपर तक लगाने के बाद इसमें फूलों को डाल दें। अब इसे आप अपनी टेबल पर रख कर उसकी शोभा को बढ़ा सकते है।

PunjabKesari

Related News