24 APRWEDNESDAY2024 9:57:32 AM
Nari

संभलकर! प्यार में पूरी तरह पागल या चिपकू होते हैं इन 6 राशियों के लोग

  • Updated: 28 Jun, 2018 10:12 AM
संभलकर! प्यार में पूरी तरह पागल या चिपकू होते हैं इन 6 राशियों के लोग

जिस तरह एक व्यक्ति दूसरे इंसान से अलग सोचता है, ठीक उसी तरह हर इंसान का प्यार करने का तरीका भी अलग-अलग होता है। कोई पार्टनर को खुश करने के लिए हर कोशिश करता है तो कोई हर समय पार्टनर में खामियां ही निकालता रहता है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे राशि के लोगों के बारे में बताएंगे, जोकि प्यार में पागल या चिपकू होते हैं। इन राशियों के लोग अपने पार्टनर को पागलपन की हद तक प्यार करते हैं और कभी भी उनका साथ नहीं छोड़ते। तो चलिए जानते हैं किस राशि के लोग होते हैं प्यार में चिपकू।
 

1. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग पार्टनर को अपनी मर्जी के बिना सांस भी नहीं लेने देते। वह जहां भी जाते हैं ये उनके साथ ही रहते हैं। यह एक पल के लिए भी पार्टनर को खुद से दूर नहीं रखते। हर समय पार्टनर के साथ चिपके रहना और उनका यह जरूरत से ज्यादा कई बार पार्टनर को इरिटेट कर देता है। रिलेशन‍शिप में पार्टनर को स्‍पेस देना क्‍या होता है इस राशि के लोग यह बिलकुल भी नहीं जानते।
 

2. कर्क राशि
कर्क राशि के लोग अपने पार्टनर के प्रति काफी ईमानदार होते हैं लेकिन यह एक पल के लिए भी उन्‍हें अकेला नहीं छोड़ते हैं। आत्मनिर्भर होने के बावजूद भी यह अपने हर काम में पार्टनर की मदद चाहते हैं। भले ही कर्क राशि के लोग थोड़े चिपकू किस्म के हों, मगर यह अपने साथी से प्यार बहुत करते हैं।
 

3. कन्‍या राशि
इन्‍हें अपने पार्टनर की हर छोटी खबर चाहिए होती है। इनके लिए अपने पार्टनर से ज्‍यादा अहम और कुछ भी नहीं होता और यह अपने पार्टनर से भी यही उम्मीद करते हैं। कन्या राशि के लोग अपने पार्टनर की हर छोटी से छोटी खबर को जानना अपना हक समझते हैं।
 

4. कुंभ राशि
इस राशि के लोग एक बार जिसके साथ प्‍यार में पड़ जाते हैं, फिर उसका साथ जिंदगीभर नहीं छोड़ते हैं। अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार होने के साथ-साथ इस राशि के लोग काफी पोजेसिव भी होते हैं। इसी कारण यह अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी बात को जानना चाहते हैं।
 

5. मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए अपने पार्टनर से बढ़कर कुछ और नहीं होता। यह उनका साथ जिंदगीभर निभाते हैं लेकिन यह हर समय अपने पार्टनर को इस बात का एहसास भी करवाते रहते हैं। इनकी यही आदत इन्हें प्यार में पागल और चिपकू बनाती है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News