19 APRFRIDAY2024 12:32:06 AM
Nari

Vastu: कहीं किचन का वास्तुदोष तो नहीं खराब सेहत की वजह?

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 17 May, 2019 07:21 PM
Vastu: कहीं किचन का वास्तुदोष तो नहीं खराब सेहत की वजह?

किचन घर की ऐसी जगह है, जो अच्छी सेहत ही नहीं बल्कि सुख-समृद्धि से भी जुड़ी हुई है। ऐसे में किचन से जुड़े वास्तु की शुभता और अशुभता का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। किचन की अनदेखी आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। आपकी गलतियों से किचन में नेगेटिव एनर्जी पैदा होती है जो घूम-फिरकर घर के सदस्यों में अलग-अलग तरह की परेशानियों को जन्म दे सकती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं किचन से जुड़े कुछ ऐसे वास्तु टिप्स, जो घर में सुख शांति ला सकते हैं।

 

वास्तु दोष के कारण रसोई में आते हैं कीड़े

आपने रसोई भले ही वास्तु की दिशा को ध्यान में रखकर बनाई हो लेकिन अगर उसमें गैस, फ्रिज, सिंक और अन्य सामान सही दिशा में ना रखा हो तो यह बी कीड़े-मकौड़े आने का कारण हो सकता है। इसके अलावा किचन में नेचुरल लाइट्स का ना आना भी वास्तु दोष का कारण बनता है।

 

गलत दिशा से आती है रिश्तों में दरार

रसोई बनवाते समय हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि वो दक्षिण-पूर्वी दिशा में ही हो। अगर इस दिशा में बनाना संभव ना हो तो उत्तर-पश्चिम भाग में बना लें और किचन का दरवाजा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ ही बनाएं। ऐसा ना करने से परिवारिक सदस्यों में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं।

 

तवे से बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा

रात को खाना बनाने के बाद तवे को हमेशा धो कर रखें। जब तवे का उपयोग न करना हो तो उसे ऐसी जगह पर रखें जहां से वह आम नजरों में न आ पाए। तवे या कढ़ाई को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए क्योकि तवा को उल्टा रखने से घर में नकारत्मक उर्जा का संचार होता है।

 

सही दिशा में हो गैस व सिंक

वास्तु के अनुसार सिंक की जगह चूल्हे से दूर होनी चाहिए। किचन में चूल्हा हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए और फ्रिज या माइक्रोवेव अग्रि कोण में होना चाहिए। ऐसा वास्तु के हिसाब से शुभ माना जाता है।

 

खराब नल से धन की कमी

अगर किचन को टैब या पाइप लीक कर रही है तो उसे तुरंत सही करवा लें। वास्तु के अनुसार, पानी बहना पैसों की किल्लत का कारण बनता है। इसके अलावा किचन का डस्बिन हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इससे घर में सुख शांति बनी रहती है।

 

किचन के पास ना हो मंदिर

किचन में या इसके आस-पास कभी भी मंदिर न बनवाएं। इससे परिवार के लोगों में गुस्सा तो बढ़ता ही साथ ही इससे हेल्थ प्रॉब्लम भी होती है।

 

बाथरूम और किचन

बाथरूम के साथ किचन बनाने से आपके घर में सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसलिए किचन हमेशा बाथरूम से दूर बनवाएं।

 

पानी का टैंक

वास्तु के अनुसार किचन के बाहर या आस-पास कभी भी पानी के टैंक नहीं रखने चाहिए। इससे रिश्तों पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा रेफ्रिजरेटर या गैस चूल्हें को कभी भी दरवाजे या खिड़की के पास न रखें। इससे बरकत और आग की पवित्र प्रकृति दरवाजे से बाहर जाती है।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News