16 APRTUESDAY2024 8:26:12 PM
Nari

Vastu: बाथरूम की ये 8 चीजें बनती हैं वास्तुदोष का कारण

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 30 Mar, 2019 04:27 PM
Vastu: बाथरूम की ये 8 चीजें बनती हैं वास्तुदोष का कारण

वास्तु शास्त्र में घर के प्रत्येक हिस्से के लिए कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से घर पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है। वास्तु में घर के मुख्य द्वार से लेकर स्टोर रूम के लिए नियम है। बाथरूम घर का अहम हिस्सा होता है। इस स्थान पर राहु ग्रह का सबसे ज्यादा असर पड़ता है। ऐसे में बाथरूम से जुड़ें हुए वास्तु नियमों का ध्यान रखना सबसे जरूरी होता है। जानते हैं बाथरूम से जुड़े कुछ वास्तु नियम

 

पश्चिम-दक्षिण दिशा में बनाएं

बाथरूम की दिशा घर के नैऋत्य कोण यानी पश्चिम-दक्षिण दिशा में होना चाहिए। इसके अलावा वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम दिशा) में भी बाथरूम बनवाया जा सकता है।

 

शीशे के बर्तन में नमक

बाथरूम के वास्तुदोष को दूर करने के लिए शीशे के बर्तन में नमक रखना शुभ होता है। एक हफ्ते में नमक को बदलते रहें।

PunjabKesari

 

पानी का निकास करने की दिशा

बाथरूम में पानी का निकास उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। दक्षिण और पश्चिम की ओर निकास होगा तो घर मे आर्थिक परेशानी आती है।

 

टपकते नल को ठीक करें

बाथरूम के नल से लगातार पानी टपकते नहीं रखना चाहिए। इसे बहुत बड़ा वास्तुदोष माना गया है।

PunjabKesari

 

बाल्टी या टब खाली ना रखें

बाथरूम में बाल्टी या टब जो भी हो उसे खाली न रखें। इनमें पानी हमेशा भरा रहने पर खुशियां स्थायी बनी रहती हैं।

 

नीले रंग की बाल्टी जरूर रखें

बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी जरूर रखना चाहिए। नीला रंग खुशहाली और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है।

PunjabKesari

 

दरवाजे पर क्रिस्टल बॉल लटकाएं

बाथरूम में क्रिस्टल बॉल दरवाजे पर लटका कर रखने से नकारात्मक उर्जा के प्रसार से बचाव होता है।

 

शीशा का मुंह दरवाजे की ओर ना लगाएं

अगर आपने बाथरूम में शीशा लगा रखा हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसका मुंह दरवाजे की ओर नहीं होना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक उर्जा का प्रवेश घर में होता है।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News