आजकल हर दुल्हन अपनी शादी पर कुछ अलग ट्राई कर एक नया ट्रेंड सेट करना चाहती है। मगर भारतीय सभ्यता और मॉडर्न टच को एक साथ फॉलो करने वाली ब्राइड ही एक नया इतिहास शुरू कर सकती है। ब्राइड सिर से लेकर पांव तक खूबसूरत दिख रही होती है पर सब ब्राइड्स अपने हेयरस्टाइल को एक जैसा ही रखती है। अगर आप अपनी शादी पर कुछ अलग तरह का हेयरस्टाइल करना चाहती है तो गजरा का इस्तेमाल कर अपने आपको अलग लुक दे सकती हैं। चलिए आपको गजरा लगाने के बेहतरीन आइडियाज बताते है।
सबसे आसान तरीका है कि आप अपने जुड़े के आस पास गजरे को बांध दें।
आप डबल गजरा भी राउंड कर के लगा सकती है।
यह सबसे खूबसूरत और अनोखा तरीका है गजरा को अपने ऊपर इस्तेमाल करने का। आप इस ब्राइड की तरह मोगरे का दुपट्टा अपने सर पर रख सकती है।
गजरे को हेयरपिन की तरह इस्तेमाल करने से आपके बालों को एक नया लुक मिल सकता है।
आप रंग-बिरंगे गजरे या मोगरे ले सकते है। एक सिंपल छोटी कर इसे ऊपर की तरफ राउंड करके ही बांधे। इसे 'साउथ इंडियन' लुक कहा जाता है।
आप जुड़ा करने के बाद गजरे को निचे की तरफ भी बांध सकते है। इसे हाफ गजरा लुक कहा जाता है।
जालीदार गजरा आसानी से किसी भी शॉप पर मिल जाया करता है। इसे अपने जुड़े पर अच्छी तरह से लगाए।
सुन्दर सी चोटी करने के बाद इस चोटी को एक भारतीय टच देने के लिए आप गजरे की मदद जरूर ले।
गजरा ट्विस्ट हर ब्राइड को जैस्मिन की तरह दिखा सकता है।
आप गजरा पूरे जुड़े पर भी लगा सकती है।